गुरु घासीदास जयंती पर शिकसा का हुआ आयोजन

जांजगीर/शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा संत शिरोमणि गुरु घासीदास के जयंती के अवसर पर आओ भज ले सतनाम का आयोजन रमेश तिवारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जांजगीर चांपा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ ।
सरस्वती वंदना
श्रीमति चमेली साहू व्याख्याता
शासकीय हाई स्कूल सुकली ने राजगीत देव प्रसाद पात्रें प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला सिल्ली मुंगेली ने प्रस्तुत किया ।गुरु घासीदास के जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम बहुत ही सुंदर बहुतों ने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से बाबा के संदेशों को प्रस्तुत किया है अकादमी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं प्रतिभामंडित लोगो के बीच अपने आपको पाकर बहुत अच्छा लग रहा है उक्त उद्गार मुख्य अतिथि की आसंदी से रमेश तिवारी ने व्यक्त की।संस्थापक संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन आस ने कहा बाबा के संदेशों को लोगो तक पहुंचाना है हमारा शि कसा परिवार निरंतर गीत कविता के माध्यम से ऐसे आयोजनों में अपनी प्रस्तुति देते है।कार्यक्रम को कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश महासचिव डॉ.बोधीराम साहू,प्रदेश कोषाध्यक्ष जगन्नाथ देवांगन,कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने संबोधित करते हुए कहा विशेष अवसरों पर हमारा अकादमी इस तरह के आयोजन कर महान व्यक्तित्व के किए कार्यों से प्रेरणा के लिए प्रेरित करने का कार्य करते है, वहीं संस्थापक संयोजक के दूरगामी सोच से प्रतिभाओं को यहां स्थान मिल रहा है ।कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम कंवर प्रदेश संगठन मंत्री ने किया । कार्यक्रम में दिनेश कुमार दुबे प्रधान पाठक, देवनारायण राज प्रधान पाठक, चेतन सिंह चौहान
शिक्षक,हर नारायण साहू व्याख्याता, ओ.पी.कौशिक “रतनपुरिहा”प्राचार्य,हरमन कुमार बघेल व्याख्याता, श्री मती किरण शर्मा व्याख्याता, हेमा चन्द्रवंशी प्रधान पाठक, श्रीमती दुर्गा पाठक जोशी प्रधान पाठक,श्रीमती रेखा पात्रे, सहायक शिक्षक,नेहा, श्रीमती शशिकला पाण्डेय उच्च वर्ग शिक्षक,श्रीमती सुनीता चौधरी,सरोज बंजारे,श्री मती किरण शर्मा व्याख्याता,मोहित शर्मा शिक्षक, राजीव गुप्ता सहित शिक्षकों ने प्रस्तुति दी ।




