Uncategorized

श्रीमती ज्योति सक्सेना के नेतृत्व में 680 बच्चे सीख रहे हिंदी की बारीकियां

डॉ.ज्योति सक्सेना नवाचारी व्याख्याता के नेतृत्व में 750 विद्यार्थी सीख रहे हिंदी की बारीकियां
​जांजगीर-चांपा। शासकीय हाई स्कूल मुलमुला की डॉ .ज्योति सक्सेना के नेतृत्व विभिन्न तकनीकी का उपयोग करते हुए डिजिटल हिंदी विषय की  ऑनलाइन कक्षाओं का विस्तार अब पूरे प्रदेश में हो रहा है। इस डिजिटल पहल से वर्तमान में कुल 750से अधिक छात्र /छात्राएं जुड़ चुके हैं।
​प्रमुख विवरण:
​व्यापक विस्तार: इन कक्षाओं में जांजगीर-चांपा के अलावा बिलासपुर, रायपुर , दुर्ग,और कोरबा जिलों के विद्यार्थी भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
​विशेषज्ञ सहयोग: कुटरा विद्यालय के राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता श्री अनुराग तिवारी तकनीकी और विषयगत मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।
​सफलता: डॉ . ज्योति
सक्सेना के कुशल प्रबंधन के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा सुलभ हो रही है।
स्वनिर्मित नोट्स, याद करने की ट्रिक, सूत्र वाक्य, हिंदी विषय को भी चित्रों के माध्यम से याद रखना माइंड मैप, शॉट्स नोट्स, कमजोर विद्यार्थियों के लिए उनकी क्षमता अनुरूप नोट्स और मोटिवेशन क्लास ताकि पास हो जाए लेखन अभ्यास पर क्लास रचनात्मकलेखन का अभ्यास, हिंदी में अधिक अंक कैसे प्राप्त करे टिप्स एंड ट्रिक बताना, अपठित गद्यांश, निबंध लेखन अभ्यास, आवेदन पत्र, पत्र लेखन का प्रारूप, कविता की व्याख्या, संदर्भ, प्रसंग, अनुक्रमणिका विषय सूची का गहन अध्ययन हिंदी व्याकरण की संपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है
कोरोना कॉल से लेकर आज तक विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें, विद्यार्थियों की समस्या समाधान करती आ रही है जरूरतमंद विद्यार्थियों को किताब, कॉपी गाइड,स्टेशनरी, , निःशुल्क सेनेटरी पैड, आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रशिक्षण, मोटिवेशन क्लास, शिक्षा में तकनीकी का उपयोग कर विद्यार्थियों के शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं
ऑनलाइन क्लास में अनुराग तिवारी सर भी रोज जुड़कर विद्यार्थियों की समस्या समाधान में सहयोग कर रहे है साथ ही 5वर्ष के प्रश्न पत्र नोट्स के पीडीएफ बच्चों तक पहुंचा रहे है
प्रदेश अधिकांश विद्यार्थी लाभांवित हो रहे शिक्षा दान महादान इस सेवा में अन्य शिक्षकों को भी जोड़ने की पहल अनुराग तिवारी सर एवं डॉ. ज्योति सक्सेना के द्वारा की जा रही है ताकि अन्य विषय के व्याख्याता भी जागरूक हो अन्य विषय का भी मार्गदर्शन किया जा सके
ताकि विद्यार्थियों के डॉट्स क्लियर हो परीक्षा का डर न रहे हर प्रश्न में कुछ कुछ उस विषय से सम्बन्धित लिखे कोई प्रश्न न छूटे
बोर्ड परीक्षा समाप्ति तक डॉ ज्योति सक्सेना व्याख्याता एवं अनुराग तिवारी सर की ऑनलाइन क्लास एवं व्हाट्स ग्रुप में समस्या समाधान नोट्स के पीडीएफ शेयर कर विद्यार्थियों की जरूरत का ध्यान रखा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button