Uncategorized

पतंग जब तक धागे से बंधा होता है आसमान में उड़ता है- न्यायमूर्ति टीपी शर्मा

श्री महन्त लाल दास शिक्षण संस्थान में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम संपन्न

श्री महन्त लालदास शिक्षण संस्थान शिवरीनारायण में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति टी पी शर्मा पूर्व लोकायुक्त, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर तथा अध्यक्ष अनिल शर्मा पूर्व सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल थे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार की ओर से किया गया। माता सरस्वती एवं सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित करके सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, इसके साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्वागत के उपरांत उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री शर्मा जी ने कहा कि- हम भी आप लोगों की तरह कभी विद्यार्थी थे। गुरु जन ने हमें गांव में पढ़ाया है। उनकी शिक्षा की वजह से हमने राज्य में मुख्य न्यायाधीश सहित अनेक पदों की जिम्मेदारी का निर्वाह किया है। गुरु सामान्य प्राणी नहीं है वह अपने शिष्य को निरंतर आगे बढ़ते देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि- पतंग जब तक धागे से बंधा होता है तब तक आसमान में उड़ता है, धागा के कटते ही वह किसी गटर की नली में पड़ा हुआ मिलता है। हमें अपने मूल स्थान को निरंतर याद रखना चाहिए उस शिक्षण संस्थान को याद रखना चाहिए जहां से हमें ज्ञान की प्राप्ति हुई है। इसके पूर्व शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि -शिक्षक दिवस के अवसर पर हम उन गुरु जन का सम्मान करते हैं जिन्होंने हमें पढ़ाया, लिखाया और योग्य बनाया है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म दिवस को हम शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल शर्मा जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि- इस संस्थान के अध्यक्ष महन्त जी महाराज पीएचडी एवं डिलीट हैं इतने अधिक पढ़े लिखे धर्मगुरु भारत वर्ष में मिल पाना बहुत मुश्किल है। लोगों को विशिष्ट अतिथि अशोक तिवारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त शिक्षक शत्रुघ्न शर्मा, भरत लाल यादव, रामनाथ साहू, शिव शंकर केवट आदि का सम्मान किया गया। विद्यालय एवं महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की। संस्था के सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में  निरंजन लाल अग्रवाल, बृजेश केसरवानी, उदय राम केवट, हेमंत दुबे, सुबोध शुक्ला, कमलेश सिंह, संस्था के प्राचार्य श्री कमलेश पटेल, शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य कश्यप जी, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, स्थानीय तहसीलदार, पुलिस प्रशासन तथा महाविद्यालय की छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का विधिवत संचालन युधिष्ठिर उपाध्याय ने किया। उल्लेखनीय है कि अतिथियों ने शिवरीनारायण में भगवान नर- नारायण के मंदिर पहुंचकर भगवान का दर्शन लाभ प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button