अपार आईडी छात्रों के लिए डिजाइन की गई एक विशेष पहचान : ऐपीसी एच आर जायसवाल

(प्राचार्य,शैक्षिक समन्वयक, प्रधानपाठकों ली बैठक,त्वरित कार्य संपन्न करने के लिए कहा)
बिर्रा।जिला समग्र शिक्षा मिशन जांजगीर चांपा ऐपीसी एच आर जायसवाल ने संकुल स्तरीय(सेमरिया,तालदेवरी,सिलादेही) बैठक में प्राचार्य,शैक्षिक समन्वयक एवं प्रधान पाठकों के अपार आईडी संबंधित बैठक शा.उ.मा.वि.तालदेवरी मे रखी गई।जिसमें एपीसी एच आर जायसवाल ने बताया कि अपार आईडी भारत में सभी छात्रों के लिए डिजाइन की गई एक विशेष पहचान प्रणाली है यह पहल सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘वन नेशन,वन स्टूडेंट आईडी’ कार्यक्रम का हिस्सा है जो 2020 की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ संरेखित है।’अपार’ का फुल फॉर्म ऑटोमेटिक परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री। अपार आईडी एक 12 अंकों का विशिष्ट पहचान पत्र है जिसमें एक छात्र की बचपन से लेकर हायर एजुकेशन तक पूरे शैक्षणिक सफर की डिटेल्स होगी।इसमें छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियों का पूरा ब्यौरा दर्ज होगा इस योजना के तहत हर छात्र को आजीवन एक खास अपार पहचान मिलेगी।। संकुल स्तरीय बैठक में प्राचार्य शैक्षिक समन्वयक एवं प्रधान पाठकों को अपार आईडी कैसे बनाएं के संबंध में जायसवाल ने बताया कि सबसे पहले डिजिलॉकर में लॉगिन करें,अकादमी बैंक ऑफ क्रेडिट्स सेक्शन में जाएं,माय अकाउंट पर क्लिक करें और स्टूडेंट विकल्प चुने,स्कूल की जानकारी और अन्य विवरण भरें,आधार कार्ड,फोटो,निवास प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें फिर फार्म जमा करे।एपीसी जायसवाल ने अपार आईडी मे अच्छा और त्वरित कार्य करने के लिए प्रा शा बंसुला प्रधान पाठक चमेली को बधाई एवं पेन पुष्प गुच्छ से सम्मानित किए।आगे उन्होंने कहा कि इस कार्य को सभी यथाशीघ्र संपन्न करें।बैठक में शासकीय उच्च. माध्यमिक शाला सेमरिया प्राचार्य रमेश मेहरा,तालदेवरी खैरवार व शैक्षिक समन्वयक विश्वनाथ कश्यप,गुरु प्रसाद भतपरे,ललित मनहर,जिला मीडिया प्रभारी समग्र शिक्षा उमेश कुमार दुबे एवं संकुल के प्रधान पाठक उपस्थित थे।




