भौतिक विज्ञान के व्याख्याता महावीर व मकरम जी का कमाल कुटरा के विज्ञान संकाय में छात्रों ने शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त की

शिक्षा सामाजिक सशक्तता का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। शिक्षा के द्वारा ही समाज और समाज के द्वारा देश का विकास हो सकता है। शासन के द्वारा विज्ञान विषय पर प्रभावी बल दिया जा रहा है ताकि बच्चे इस विषय में अपनी दक्षता प्राप्त करते हुए विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार कर सकें। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा भी था कि देश का विकास ग्रामीण युवाओं से हो सकता है, इसमें विज्ञान की प्रभावी भूमिका होने वाली है। पंडित राम सरकार पांडे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटरा में विज्ञान संकाय के समस्त शिक्षकों ने सामूहिक एक जुटता का परिचय देते हुए विज्ञान जैसे कठिन विषय में आसानी से बच्चों की दक्षता का निखारने का अनूठा प्रयास किया है। गौरतलब है कि इस विद्यालय के भौतिक विज्ञान के व्याख्याता श्री महावीर विजर्सन जी की कितनी प्रशंसा की जाए वह बहुत कम हो जाएगी। शिक्षा दान महादान कार्यक्रम के अंतर्गत अपने ग्राम के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने की पहल वह अपनी शासकीय सेवा में आने से पहले कर रहे थे। यह समर्पण दिखता है कि छत्तीसगढ़ विद्यालय में ऐसे भी कर्मठ शिक्षक है जो अपने साथ-साथ अपने आसपास के बच्चों को आगे बढ़ाने का भरसक प्रयास करते हैं। इसी कड़ी में रसायन विज्ञान के युवा व्याख्याता मकरम कमलाकर जी की प्रशंसा करना भी लाजमी बनता है कमलाकर कर पूरे समय बच्चों को विज्ञान की प्रयोगशाला में बैठकर रसायन विज्ञान के कठिन से कठिन सूत्रों को सरल रूप में बताने का भरसक प्रयास करते हैं। इतना ही नहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग करते हुए रसायन को बहुत ही सरल रूप में प्रस्तुतीकरण देने का सफल प्रयास बच्चों के बीच किया है जिसका परिणाम यह निकला कि बच्चों ने उनके विषय में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की। जीव विज्ञान के व्याख्याता श्री दौलत राम थवाइत जी का इस विषय में योगदान को बुलाया नहीं जा सकता उन्होंने जीव विज्ञान के विषय को सरल और बोधगम में बनाने के लिए कई सरल एवं सहज प्रयोग के द्वारा बच्चों के बीच रहकर उसके सिद्धांतों की व्याख्या की बच्चों ने इन सिद्धांतों को आसानी से ग्रहण कर लिया जिसके कारण इस विषय में भी बच्चों ने सफलता प्राप्त की। गणित विज्ञान की व्याख्याता श्रीमती काजल कर का नाम लेना यहां लाजिमी हो जाता है उन्होंने 10 बच्चों के साथ गणित विषय की शिक्षा इस वर्ष शुरू की थी इसमें सबसे बड़ी बात यह रही की 10 में से 10 बच्चों ने शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम तो दिया ही साथ ही कुछ बच्चे ऐसे भी रहे जिन्होंने 100 में 100 नंबर लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसमें प्रयोगशाला विज्ञान शिक्षिका श्रीमती चंद्रावती रात्रे जी के द्वारा समय-समय पर बच्चों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया जिसका भी लाभ बच्चों को प्राप्त हुआ। विद्यालय के प्राचार्य श्री संदीप श्रीवास्तव जी के द्वारा विज्ञान संकाय के अपने बच्चों की सफलता को अभूतपूर्व बताया गया
श्रीवास्तव सर ने कहा कि आने वाले समय में विद्यालय का नाम शीर्ष पर होगा यही मेरी कामना है। ग्राम पंचायत कुटरा के सरपंच श्रीमती वृहस्पति रामधन कश्यप ,पूर्व सरपंच श्री राजू कश्यप छतराम जी के द्वारा भी बच्चों को विज्ञान संकाय की अभूतपूर्व सफलता पर शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। विद्यालय के व्याख्याता श्री लोकपाल सिंह, श्रीमती संगीता सिंह, श्री उमेश चौबे, विद्यालय के व्यायाम शिक्षक श्री सुरेश कुमार हंस विद्यालय के सफाई कर्मचारी श्री नरेश कश्यप संदीप कश्यप एवं भुवनेश्वर कश्यप जी के द्वारा बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।




