मप्र छग राज्य के पेंशनर्स बजट सत्र में भोपाल और रायपुर में करेंगे संयुक्त प्रदर्शन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे मांग ज्ञापन
मप्र छग राज्य संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन की जबलपुर बैठक में लिया गया निर्णय
जांजगीर/बिलासपुर
जबलपुर में दिनांक 09 नवंबर 2025 को मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स संघों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सालिक मौलिकर के मुख्य आतिथ्य एवं मप्र छग के संयोजक एडवोकेट श्री राजकुमार दुबे की अध्यक्षता मैं संपन्न हुआ। इसमें दोनों प्रदेश के 200से अधिक पेंशनर्स पदाधिकारी सदस्य शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ प्रदेश से चार पेंशनर्स संघों छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ, छग पेंशनधारी कल्याण संघ, छग पेंशनर एसोशिएशन एवं छग अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सहित प्रमुख पदाधिकारी शमिल हुए।
इस सम्मेलन में छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ 5969 के प्रदेश अध्यक्ष आर के थवाईत, उप प्रदेशाध्यक्ष अनंत सिन्हा, प्रदेश महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर,प्रदेश सचिव अशोक राठौर शामिल हुए।
छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जबलपुर के होटल रॉयल इन में आयोजित मप्र छग के संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन की बैठक में छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष आर के थवाईत ने अपने संबोधन में मुख्य रूप से मप्र और छग राज्य सरकार द्वारा धारा 49 की आड़ में सहमति के बहाने पेंशनरों को महंगाई राहत समय पर नहीं दिए जाने पर सरकार की इस परंपरा का विरोध जताते हुए पेंशनरों को शासकीय कर्मचारियों के साथ ही पेंशनरों को महंगाई राहत का आदेश जारी करने, 70 वर्ष की आयु में20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि करने सहित अन्य मांगों पर अपने विचार रखे ।
प्रदेश महामंत्री ने आगे बताया कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के आगामी बजट सत्र के समय दोनों प्रदेश में अलग अलग तिथियों में संयुक्त प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें छग के पेंशनर्स साथी अधिकाधिक संख्या में मप्र के प्रदर्शन में शामिल होंगे और छत्तीसगढ़ के प्रदर्शन में मध्यप्रदेश के पेंशनर साथी अधिकाधिक संख्या में शामिल होंगे।




