गांव सेमरिया (बम्हनीडीह)के बराही तालाब के पास मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

बिर्रा-विकास खंड बम्हनीडीह के अंतर्गत गांव सेमरिया के जय ठाकुर देव युवा समिति के द्वारा बराही तालाब में 26 सितंबर 2025: शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सुफल दास बाबा के पावन गांव सोननदी के किनारे बसा गांव सेमरिया जय ठाकुर देव युवा समिति द्वारा बराही तालाब के पास स्थित विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
नवरात्रि के इस पवित्र अवसर पर ठाकुर देव मोहल्ला बराही तालाब के पास भव्य पंडाल सजाया गया है,जहां मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा विराजमान की गई है।सुबह से देर रात तक श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।विशेष रूप से आरती के समय भक्तों का उत्साह चरम पर होता है। माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठता है,और भक्ति का अनुपम माहौल बनता है।
आरती के बाद भजन संध्या, माता सेवा का आयोजन भी किया जाता है,जिसमें स्थानीय व आसपास क्षेत्र के कलाकारों व भक्तों द्वारा मां दुर्गा के भजनों और भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाती है।यह कार्यक्रम भक्तों के लिए आध्यात्मिक आनंद का केंद्र बनता है।भजन संध्या,माता सेवा के आरती समापन पश्चात् प्रसाद वितरण का आयोजन होता है,जिसमें सभी श्रद्धालु बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हैं।
स्थानीय निवासियों पोथीराम कश्यप,ज्योति कश्यप, देवप्रसाद कश्यप का कहना है कि मां दुर्गा की यह प्रतिमा न केवल आस्था का प्रतीक है,बल्कि क्षेत्र की एकता और सांस्कृतिक समृद्धि को भी दर्शाती है।नवरात्रि के दौरान यह स्थान भक्ति और उल्लास का संगम बन जाता है।आयोजकों ने बताया कि इस बार भी कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं,ताकि भक्त सुरक्षित और सुगमता से दर्शन कर सकें।
यह आयोजन न केवल गांव सेमरिया के लिए ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।मां दुर्गा के भक्त हेमदास महाराज सुंदर कश्यप,छब्बेलाल कश्यप, रामेश्वर,कमल कश्यप का कहना है कि भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली माता की कृपा से यह पर्व हर साल और भी भव्य होता जा रहा है।




