कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी से बैलेट पेपर द्वारा हुए मतदान की मत पेटियो की सुरक्षा बढ़ाई जाने की मांग की गई

जांजगीर चांपा/ चुनाव ड्यूटी तथा आवश्यक सेवा में नियुक्त शासकीय कर्मचारी हेतु बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की व्यवस्था की गई थी उपरोक्त के अतिरिक्त 80 वर्ष से अधिक एवं दिव्यांग मतदाताओं हेतु भी बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की विशेष व्यवस्था की गई थी मतदान की इन मतपत्र पेटियो को प्रत्येक जिला मुख्यालय की ट्रेजरी में संधारित किया गया है संपूर्ण छत्तीसगढ़ से शिकायतें प्राप्त हो रही है की ट्रेजरी में अनाधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही अत्याधिक है जिस कारण इन मतपत्र में हेरा फेरी होने की प्रबल संभावना है.
इसके अतिरिक्त कांग्रेस के पक्ष में पूर्वाग्रह से ग्रसित कुछ अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा भी मतपत्रों में अनाधिकृत हस्तक्षेप किया जा रहा है इस स्थिति में इन मतपत्रों की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी की संख्या बढ़ाकर तथा सीसीटीवी कैमरा लगाकर सुरक्षा बढ़ाई जाने की आवश्यकता है इसके अतिरिक्त यह आवश्यक है कि इस मतपत्रों को ट्रेजरी के स्थान पर स्ट्रांग रुम में संधारित किए जाने की मांग की. इस अवसर पर गुलाब सिंह चंदेल भाजपा जिलाध्यक्ष, संतोष कुमार लहरें प्रत्याशी पामगढ़, पुरुषोत्तम शर्मा जिला महामंत्री, नवीन राठौर मतदान अभिकर्ता, ईश्वर खंडेलिया मतदान अभिकर्ता, रोहित कश्यप मतदान अभिकर्ता, पंकज अग्रवाल उपस्थित रहे।
