Uncategorized

मुख्यमंत्री गौरव “शिक्षा श्री” प्रथम पुरस्कार से नवाजे गए  अमृत लाल साहू

शिक्षा गुणवत्ता विकास में उत्कृष्ट अध्यापन कार्य हेतु  अमृत लाल साहू व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोरिया जिला जांजगीर चांपा को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण “शिक्षा श्री ” प्रथम पुरस्कार से आयुक्त बिलासपुर संभाग एवं संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा विधानी महापौर बिलासपुर, कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर, आयुक्त बिलासपुर संभाग श्री सुनील जैन, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग श्री आर.पी.आदित्य, माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य श्री प्रफुल्ल कुमार शर्मा एवं जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर विशेष रूप से उपस्थित थे।
ज्ञानत हो कि  अमृत लाल साहू  का पाठ्य पुस्तक लेखन सामाजिक विज्ञान  विषय कक्षा छठवीं से दसवीं एवं अर्थशास्त्र विषय कक्षा बारहवीं प्रबोध प्रकाशन में विशेष योगदान रहा है।इनका विषय गत बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम हमेशा उत्कृष्ट रहा है। पर्यावरण संवर्धन के क्षेत्र में इनके द्वारा किया गया कार्य प्रशंसनीय है। इनका विद्यालय  हमेशा हरीतिमा से आच्छादित रहता है, जिसके कारण इस विद्यालय को “हरियर विद्यालय ”के नाम से भी जाना जाता है।ये अपने  विषय के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर भी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इनके उल्लेखनीय योगदानों को देखते हुए इस वर्ष  इन्हें राज्यपाल पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया जायेगा।
इन्हें पुरस्कृत किए जाने पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त किए हैं _ श्री कंवल सिंह राठिया प्राचार्य चोरिया, व्याख्याता गण श्री लक्ष्मी नारायण सोनी, श्री फिरत सिंह कंवर, श्री भास्कर यादव, श्री  ललित शुक्ला,श्री गुलाब धर दीवान, श्री बसंत चतुर्वेदी, श्री संतोष शुक्ला, श्री जय नारायण राज, श्री मोहन लाल  यादव, श्री बी.के.गढ़ेवाल, श्री धनसाय साहू, श्री नेहरू लाल पटेल, श्री टीमन लाल चन्द्रा, श्री खटकर, श्री शिवलाल साहू, श्री  नरेन्द्र साहू,श्री टेकराम साहू सरपंच श्री नरसिंह साहू एवं बटदेव उरांव, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति चोरिया श्री जीवधन सूर्यवंशी ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button