Uncategorized

अनुराग तिवारी व डॉ.बोधीराम साहू प्रदेश उपाध्यक्ष  बने

जांजगीर।छत्तीसगढ़ राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने अपने कार्यकारिणी का विस्तार किया है ,जिसमें जांजगीर चांपा जिले को 2 बड़ा पद प्रदेश उपाध्यक्ष का मिला है।जिससे जिले का कद प्रदेश स्तर में बढ़ा है। जिसमें डॉ.बोधीराम साहू जो शिक्षा ,नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए जाने जाते है,ये अपने विद्यालय में बच्चो की पढ़ाई को रुचिकर बनाने के लिए  स्मार्ट क्लास के माध्यम से अध्यापन कराते है,शिक्षा संगोष्ठी सेमिनार में इनकी महती भागीदारी रहती है,ये वर्तमान में अभी अवॉर्डी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के दायित्वों का निर्वहन कर रहे है। वहीं प्रांत से प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। वहीं जिले का गौरव बढ़ाने में आगे रहने वाले अनुराग तिवारी ने तनाव मुक्त शिक्षा प्रणाली की सफल शुरुवात,  स्वयं सिद्धा योजना के अंतर्गत कमजोर बच्चो को आगे बढ़ाने की पहल,
राज्य स्तर मेँ कोरोना काल के समय मिस्ड काल गुरूजी का सफल संचालन ,
ग्राम स्तर पर रोजगार मुलक शिक्षा की पहल
, जिला व राज्य स्तर पर प्रश्नपत्र निर्माण मेँ अहम भूमिका का निर्वहन करने वाले को भी प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इन्हें प्रदेश में महत्वपूर्ण पद मिलने पर रमाकांत पांडेय, परमेश्वर स्वर्णकार,राजेंद्र जायसवाल,कुमुदिनी द्विवेदी,कुंज किशोर,जयंती दुबे,बलराम जलतारे,घनश्याम देवांगन, दिनेश चतुर्वेदी,अभिषेक काल्विन सहित पुरस्कृत शिक्षकों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button