पुरस्कृत शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

जांजगीर।छत्तीसगढ़ राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक कल्याण संघ अपने दो सूत्रीय मांग को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में मिला। संघ के जिला संरक्षक रमाकांत पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष डॉ.बोधीराम साहू,कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जयंती दुबे,दिनेश चतुर्वेदी ने
संयुक्त रूप से बताया कि हमारे दो सूत्रीय बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर शिक्षा मंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में पुरस्कृत शिक्षकों की सेवानिवृत्ति 62 वर्ष के स्थान पर 65 वर्ष किया जावे।
पुरस्कृत शिक्षकों को आउट ऑफ टर्न (पारी बाहर) पदोन्नति दिया जावे। प्रदेशाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने इस संबंध में मंत्री को आगे बताया कि मध्यप्रदेश में इस प्रकार की सुविधा बहुत पहले से दिया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में भी यह लाभ दिया जाता है तो इसमे किसी भी प्रकार की छत्तीसगढ़ शासन को वित्तीय भार नही आएगा।
शिक्षकों को प्रत्येक वर्ष डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के कारण महामहिम राष्ट्रपति व राज्यपाल के द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। छत्तीसगढ़ शासन से छत्तीसगढ़ राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक कल्याण संघ द्वारा दो सूत्रीय मांग को पूरा करने आग्रह किया गया है।




