Uncategorized

पुरस्कृत शिक्षकों ने उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

जांजगीर/राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़  राज्य एवं राष्ट्रीय  अवॉर्डी टीचर्स का जिला प्रतिनिधि  मंडल  अरुण साव उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को जांजगीर प्रवास के दौरान ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधि मंडल में अवॉर्डी संघ के जिला संरक्षक रमाकांत पांडेय, जिलाध्यक्ष डॉ.बोधीराम साहू,कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जयंती दुबे,संगठन सचिव बलराम जलतारे  सहित प्रतिनिधि मंडल ने  अवॉर्डी टीचर्स के 2 सूत्रीय मांगों को मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को अवगत कराते  हुए पूरा करने हेतु चर्चा किए।   दो सूत्रीय मांग में राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षकों को 62 के स्थान पर 65 वर्ष में सेवानिवृत्ति दी जावे, राज्यपाल एवं राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षको को पारी बाहर(आउट ऑफ टर्न) पदोन्नति दी जावे।
आगे  बताया गया कि अन्य प्राँतो में पुरस्कृत शिक्षको को यह लाभ दिया जा रहा है।मध्यप्रदेश में भी यह नियम लागू है। मध्यप्रदेश के जारी आदेशों की प्रति भी दी गई।उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि यदि ऐसा है तो   मुख्यमंत्री से चर्चा  कर पहल करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button