Uncategorized

70 प्लस वर्ष  आयु के पेंशनर्स एवं वरिष्ठजानों का शिविर में आयुष्मान वय वंदना शिविर सम्पन्न हुआ



शिविर में 93 हितग्राही का आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरित किया गया

बिलासपुर।विशेष शिविर 02 दिसंबर को 
स्वास्थ्य विभाग एवं स्वास्थ्य पेंशनर कल्याण संघ के संयुक्त तत्वाधान में
          छ.ग़.शासन की अभिनव योजना के अतर्गत 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनर्स एवं वरिष्ठजानों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने के लिए परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र सीएमएचओ बिलासपुर कार्यालय के मीटिंग हाल में आयोजित शिविर में 93वरिष्ठ नागरिकों का कार्ड बनया गया
।  इस योजना में ईलाज  के साथ साथ  कार्डधारी को 5 लाख ₹ के बीमा का टॉप अप लाभ भी  प्राप्त होगा।*

     इस  विशेष आयुष्मान वय वंदन कार्ड शिविर का आयोजन स्वास्थ्य पेंशनर कल्याण संघ के निवेदन पर सीएमएचओ बिलासपुर के ( स्वास्थ्य विभाग ) सीएमएचओ डॉ अनिल श्रीवास्तव के द्वारा   आयुष्मान कार्ड बनाने  के लिए 03 ऑपरेटर्स शिविर में तैनात किए गए थे l शिविर में कुछ हितग्राहियों को सीएमएचओ डॉ अनिल श्रीवास्तव बिलासपुर द्वारा कार्ड का वितरण किया गया साथ ही  सभी हितग्राहियों को शिविर में ही आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।शिविर को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य पेंशनर कल्याण संघ के अध्यक्ष आर के थवाईत, महामंत्री सुन्दरसिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष आर एन राजपूत,  डी आर लांझेकर, एस आर कंवर,सी पी तिवारी, डी आर पटेल,पी सी एल वर्मा,आर पी साहू,आर के शर्मा, एस डी शर्मा एवं शिविर संयोजक श्रवण कुमार कश्यप सहित संगठन के अन्य पदाधिकारीयों  का सहयोग सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button