Uncategorized

पुरे जिले मे भारतीय जनता पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी जिला जाँजगीर चांपा के कार्यकर्ताओ ने अकलतरा जाँजगीर चाम्पा व पामगढ़ तीनो विधानसभा मे  हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली इसमे महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओ की भी उपस्थिति बड़ी भारी संख्या मे रही जाँजगीर चाम्पा विधानसभा मे यात्रा नैला रेलवे-स्टेशन से नारायण चंदेल व सासंद कमलेश जांगड़े के नेतृत्व मे कचहरी चौक तक हजारो कार्यकर्ताओ की संख्या मे निकाली गई पामगढ़ विधानसभा मे यात्रा जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल अमबेश जांगडे व संतोष लहरे के नेतृत्व मे मुलमुला से आरंभ होकर पामगढ़ पहुंची उसी तरह अकलतरा विधानसभा मे यात्रा पूर्व विधायक सौरभ सिंह के नेतृत्व मे बलौदा से होते हुए अकलतरा तक निकली यात्रा मे भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल के नेतृत्व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने जिले के तीनो विधानसभा मे करीब 700 मोटरसाइकिल की संख्या मे आमजन व कार्यकर्ताओ से अपने अपने घरो मे तिरंगा लगाने की अपील की साथ ही भारत माता की जय के नारो के देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का आव्हान किया उक्त तिरंगा यात्रा मे जिले के आम नागरिको व पार्टी के कार्यकर्ताओ ने तिरंगा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत सत्कार किया तिरंगा यात्रा के समापन के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के नेतागण व कार्यकर्ता द्वारा शहीद स्मारक की प्रतिमाओ पर स्वच्छता के साथ उनके प्रतिमाओ पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको श्रध्दांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button