Uncategorized

अमेठी में बाड़ा नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न

ग्राम वासी एवं क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में हुए उपस्थित

जिला बलौदा बाजार -भाटापारा के पलारी विकासखंड अंतर्गत महानदी के तट पर स्थित ग्राम अमेठी में श्री दूधाधारी मठ के बाड़ा के नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अमेठी में श्री दूधाधारी मठ का अत्यंत प्राचीन बाड़ा है, जीर्ण- शीर्ण हो जाने के कारण इसके नवनिर्माण के लिए श्री दूधाधारी मठ एवं श्री शिवरीनारायण मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज एवं मठ मंदिर के ट्रस्टियों की गरिमामयी उपस्थिति में बाड़ा के नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम 14 फरवरी 2024 को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजार्चना की गई। अपने आशीर्वचन संदेश में राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि- इस बाड़ा का निर्माण हमारे मठ मंदिर के पूर्वाचार्यों के द्वारा किया गया था जो वर्तमान में जर्जर स्थिति में है, यहां लोगों के सुख-दु:ख के कार्य प्रभावित हो रहे हैं इसे ध्यान में रखकर मठ मंदिर ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया है कि इसका जीर्णोद्धार कर आधुनिक स्वरूप में निर्माण किया जावे ताकि इसका उपयोग ग्राम के लोगों के सुख-दु:ख के कार्यों को संपन्न करने में किया जा सके। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर यहां भूमि पूजन का कार्यक्रम हमारे मठ मंदिर के सभी ट्रस्टियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ है। आने वाले दिनों में अति शीघ्र यह निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। यहां आप सभी लोग छठ्ठी -बरही, वर- ब्याह सहित सभी दु:ख- सुख के कार्य नि:शुल्क रूप में पूर्ण कर पाएंगे। आप सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाओं के साथ बधाई। भूमि पूजन के कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री दूधाधारी मठ के ट्रस्टी विजय पाली, दाऊ मंगल विनोद अग्रवाल, रामकृष्ण पाली, दाऊ राजेश अग्रवाल, सुखराम दास, श्री दूधाधारी मठ के मुख्तियार रामछवि दास, रामतीरथ दास, नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी बलौदा बाजार भाटापारा के अध्यक्ष हितेंद्र सिंह ठाकुर, रज्जाक खान, गोपी साहू, रोहित साहू, उमाशंकर मिश्रा, संदीप तिवारी, कमल नारायण सिंह, कुंदन साव, चंद्रिका मिश्रा, मनीराम, प्रवेश शुक्ला,पुरेंद्र सोनी, रामशुभग दास जी सहित अनेक गणमान्य जन एवं ग्राम तथा क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button