Uncategorized

बोधीराम साहु काव्य गौरव सम्मान से सम्मानित

जांजगीर… साहित्यिक एवम् सामाजिक सेवा में समर्पित अखिल भारतीय संस्थान.पुर्णोदय साहित्यिक संस्थान लहरपुर उत्तर प्रदेश द्वारा रामेश्वरम तमिलनाडु में रामेश्वरम कविता महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया। जिसमे साहित्य शिक्षा समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए बोधीराम साहू को पुर्णोदय हिंदी काव्य गौरव सम्मान 2024 से सम्मान पत्र,,स्मृति चिन्ह,बेज से सम्मानित किया गया है।

ज्ञात हो की इन्होने साहित्य के क्षेत्र में समाज को दर्पण दिखाने का काम किया है।इनकी साहित्यिक कार्य प्रशंसनीय एवम नमनीय है,इस निमित्त इन्हें यह सम्मान दिया गया है । इनके अलावा ये राज्य,राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लगभग 223 से भी अधिक सम्मानों से विभूषित हो चुके है।इनके सम्मानित होने पर डा. शिवनारायण देवांगन आस,अरुण तिवारी,बसंत चतुर्वेदी,सत्येंद्र सिंह,विजय प्रधान, जे. सी. साहू,रामरतन साहू,गौरीशंकर राठौर,दुखुराम गोयल सहित प्रशंसकों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button