29 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन बी.डी.एम. शासकीय चिकित्सालय चाम्पा में

जांजगीर दिनांक 19.01.2024 – कलेक्टर श्री आकाश छिकारा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वाति वंदना सिसोदिया जांजगीर-चाम्पा के नेतृत्व में बी.डी.एम. शासकीय चिकित्सालय चाम्पा में डॉॅ. अरूणिका सिसोदिया नेत्र सर्जन, स्व. बिसाहूदास महंत स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय जांजगीर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बी.डी.एम. शासकीय चिकित्सालय चाम्पा टीम द्वारा 19 जनवरी 2024 को 29 मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन कर नेत्र ज्योति से लाभान्वित किया गया।
डॉ. स्वाति वंदना सिसोदिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रत्येक खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का शत्-प्रतिशत् मोतियाबिंद ऑपरेशन से हितग्राहियों का लाभान्वित कर मोतियाबिंद मुक्त जांजगीर-चाम्पा जिला बनाने के लिये निर्देशित किया गया हैं।




