खोखरा में छेरछेरा त्यौहार धूमधाम से मनाया गया

भगवती शाकंभरी जयंती श्रे:च्छया–कल्याण हो
जांजगीर-चांपा। खोखरा में छेरछेरा त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वैसे छेरछेरा त्यौहार प्रत्येक घर में सभी मनाते हैं छोटे-बड़े बुजुर्ग पर इस साल बच्चों में ज्यादा उत्साह देखा गया बच्चे झोला, तुकनी, चुरकी, बोरी हाथ में लेकर टोली बनाकर प्रत्येक घर गली मोहल्ला में जाकर छेरछेरा भाई छेरछेरा बोलकर मांगते हैं छेरछेरा दान से साल भर का अन्नदोष कट जाता है और धन-धान्य की वृद्धि होती है इस त्यौहार में सुबह से ही बड़ा, भजिया, आलूचाप पूड़ी आदि व्यंजन के साथ त्यौहार का मजा लेते हैं बच्चों में भी देखा गया है धान के बदले दुकान से नड्डा पिपरमेंट चॉकलेट कुरकुरे आदि से त्योहार का मजा लेते हैं।
अब अधिकांश घर में कोठी कोठा नहीं है और जिस घर में कोठी कोठा नहीं है उसे घर में वास्तु दोष रहता ही है पर छेरछेरा दान से सभी वास्तु दोष की निवृत्ति हो जाती है।