प्रकृति की गोद में हुआ मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता सामाजिक अंकेक्षण

(ग्रामीणों ने जाना बच्चों के शिक्षा का स्तर,न्योता भोजन में बच्चों ने चखा छोले-चावल,दाल,पापड़, केला और जलेबी का स्वाद)
शा नवीन प्रा शाला रोहदी और रोहदा में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025-26 के अंतर्गत टीम लीडर ईश्वर प्रसाद साहू, अहिल्या राठौर ,टीम के सदस्य के रूप में बजरंग दिवाकर,मनराखन बरेठ, एसएमसी अध्यक्ष अशोक बरेठ,रोजगार सहायक, गुलापा बरेठ,मंजू खूंटे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पालक मुकेश कुमार मधुकर सहित ग्रामीण जन साथ ही सरपंच तेरस बाई बरेठ, उपसरपंच संजू बरेठ,पंच सहेत्तर बरेठ आदि की उपस्थिति में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य सम्पन्न हुआ।उपस्थित सदस्यों ने बीस बिंदुओं पर जानकारी लिया।साथ ही बच्चों के उपस्थिति,उनके शिक्षा का स्तर,शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालयीन सुविधाओं आदि को जाना,समझा और परखा। तत्पश्चात् टीम लीडर ईश्वर प्रसाद साहू और अहिल्या राठौर द्वारा अंकेक्षण की औपचारिकता को पूरा किया गया।इस बीच सीएसी उमेश तेंबुलकर द्वारा अवलोकन किया गया।उनके द्वारा बच्चों को पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया गया।उसके पश्चात् धन्यकुमार पाण्डेय प्रधान पाठक की उपस्थिति में न्योता भोजन में सभी बच्चों को जलेबी,केला का वितरण किया गया।बच्चों को छोले चावल दाल और पापड़ परोसा गया।आज के कार्यक्रम में रामगोपाल जायसवाल प्रधान पाठक प्रा शाला रोहदा,गुलज़ार बरेठ प्रधान पाठक शा न प्रा शाला रोहदी,महेश्वर प्रसाद साहू सहायक शिक्षक,श्रद्धा पाण्डेय सहायक शिक्षिका,अहिल्या राठौर सहायक शिक्षिका सहित स्कूली बच्चे और ग्रामीण जन उपस्थित रहे। शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला भवरेली में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य सरपंच कृष्णों चन्द्रा, शाला विकास समिति के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद दुबे सीएसी उमेश तेम्बूलकर प्रधान पाठक शिक्षक,पालक के द्वारा संपन्न कराया गया। सुनील अग्रवाल, सम्मान सिंह कंवर,सुरेश बरेठ, ललिता डड़सेना,कौशल साहू,रजनी, छोटे लाल श्रीवास, आनंद सिंह कंवर उपस्थित रहे।




