Uncategorized

कुटरा में संकुल स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन

आज विश्व विज्ञान दिवस के अवसर पर संकुल केंद्र कुटरा में संकुल स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। जिसमें संकुल के समस्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संकुल के नवाचारी विज्ञान शिक्षक भूपेंद्र जांगडे एवं ज्ञानेश्वरी भैना मैडम ने बताया कि यह लगातार तीसरी वर्ष है जब हमारे संकुल में विज्ञान मेला का आयोजन किया गया है। इस विज्ञान मेले में प्रयोग प्रदर्शन, कविता वाचन, भाषण, चित्रकला, रंगोली एवं मॉडल प्रदर्शन आदि विधाओं पर बच्चों द्वारा विशेष प्रस्तुतिकरण किया गया । निश्चित ही इस आयोजन से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी एवं उनमे वैज्ञानिक सोच, चिंतन एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होगा। श्री अशोक कुमार पाटले विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नवागढ़, श्रीमती ऋषिकांता राठौर विकासखण्ड स्रोत समन्वयक नवागढ़, श्री तरुण साहू सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़, श्री संदीप श्रीवास्तव संकुल प्राचार्य संकुल केंद्र कुटरा, श्री देवेंद्र साहू संकुल समन्वयक संकुल केंद्र कुटरा, श्री तुलाराम कश्यप संकुल समन्वय सुकली, श्री मनिंद्र पांडेय संकुल समन्वयक धुरकोट, श्री तेरस रात्रे संकुल समन्वयक बूड़ेना, श्री रहंसलीला कश्यप प्रधान पाठक मिडिल स्कूल सेंदरी, श्रीमती इंदिरा शुक्ला प्रधान पाठक मिडिल स्कूल कुटरा, श्रीमती त्रिवेणी राठौर प्रधान पाठक मिडिल स्कूल कुथुर, श्रीमती प्रभावती राठौर प्रधानपाठक कुटरा, श्रीमती शीतला टण्डन प्रधान पाठक सेंदरी, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से देवल जी एवं रचना जी,व्याख्याता श्री अनुराग तिवारी, श्री विजर्सन सर , श्री कमलाकर सर , श्री हंस सर,  थवाईत सर, संकुल के वरिष्ठ शिक्षक श्री उमेश कुमार राठौर,  श्री विजय बंजारे, श्रीमती सुलोचना साहू, श्रीमती आशा साहू, श्रीमती सरोज सिंह सर्वे , श्री संतोष जगत, सोनी सर, नामदेव सर, प्रमेश साहू सर एवं अन्य विद्यालय से आये शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा सभी स्टॉल, मॉडल एवं प्रयोगों के अवलोकन किया गया। सभी ने बच्चों के प्रदर्शन को खूब सराहा। कार्यक्रम की शुरुआत श्री तरुण साहू सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ के द्वारा किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अशोक पाटले ने कार्यक्रम का प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बच्चों में  विज्ञान शिक्षण को रुचिकर एवं सुदृण बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। बच्चों एवं विद्यालय के हित मे इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन होते रहना चाहिए। विकासखंड स्रोत समन्वयक श्रीमती ऋषिकांता राठौर मैडम ने अपने उदबोधन में बच्चों के प्रदर्शन का जमकर तारीफ किया। उन्होने कहा कि संकुल केंद्र कुटरा विज्ञान संबंधित गतिविधियों के लिए पूरे विकासखंड के लिए रोल मॉडल है। जिसका अनुसरण अन्य विद्यालय को भी करना चाहिए। मंच संचालन श्री भूपेंद्र जांगडे एवं श्री विजय बंजारे द्वारा किया गया। श्री देवल मंडल एवं अर्चना जी अजीम प्रेमजी फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button