Uncategorized

जिला स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

जांजगीर।जिला स्तरीय बैठक महिला पतंजलि योग समिति जांजगीर का सुश्री जया मिश्रा राज्य महिला प्रभारी महिला पतंजलि के मुख्य आतिथ्य,जिला प्रभारी श्रीमति मनीषा गोपाल  की अध्यक्षता व पवन सिंघानिया,  श्रीमती धनपति सिंघानिया, सुश्री पुष्पा मिश्रा  के विशिष्ट आतिथ्य  में आनंदम धाम अमरताल में जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती चमेली साहू जिला महामंत्री महिला पतंजलि ने किया। जिला प्रतिवेदन श्रीमति मनीषा गोपाल   ने देते हुए बताया कि कक्षा के विस्तार , सहयोग शिक्षा,व योग प्रशिक्षण समय समय पर आयोजित किया जा रहा है।प्रत्येक दिवस शारदा मंदिर में योग कराया  जाता है।जिला महामंत्री चमेली साहू ने बताया कि प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरण किया गया यज्ञ हवन कर साथी सावन झूला उत्सव भी मनाया गया। हरियाली का प्रतीक हरा वेशभूषा के साथ सभी आकर्षक नजर आ रहे थे। पौधारोपण भी  किया गया।मुख्य अतिथि ने कहा महिला पतंजलि द्वारा इस तरह का आयोजन आनंदम धाम में  हो रहा जो निश्चित ही आनंद देने वाला है।महिला योग संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी बहने मेहनत करते रहे।आपके परिश्रम का परिणाम अच्छा ही मिल रहा है जो खुशी की बात है।जिला बैठक में  चंद्र किरण सोनी, श्रीमती प्रतिमा साहू, श्रीमती मंजू सिंघानिया, श्रीमती सुलोचना शर्मा, श्रीमती विभा उपाध्यक्ष, श्रीमती सरिता , श्रीमती सुचित्रा मिश्रा, श्रीमती रामेश्वरी यादव, श्रीमती पूजा गुप्ता, श्रीमती शारदा साहू,श्रीमति सरोजनी साहू,श्रीमति दीप श्री साहू, श्रीमती ममता यादव, श्रीमती नम्रता तिवारी, श्रीमती  साहू, श्रीमती सुनीता साहू, श्रीमती माहेश्वरी राठौर, श्रीमती सरला, पार्वती, सीमा उपाध्याय सहित अधिसंख्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button