Uncategorized

सहकारी समिति के अध्यक्ष राजू कश्यप जी ने एन सी सी कैडेटों का किया उत्साह वर्धन

आज जांजगीर जिले में पद यात्रा की शुरुवात सांसद महोदया श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के मुख्य आतिथ्य में की गई। इसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी कैडेट के छात्रों एनसीसी अधिकारी श्री अनुराग तिवारी जी के नेतृत्व में भाग लिया, इस टीम का मार्गदर्शन एनसीसी प्रथम श्रेणी के अधिकारी श्री दिनेश चतुर्वेदी जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ  बुंदेला चौक से हुआ इसमें सांसद महोदय श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के नेतृत्व में, एवं जिला के कलेक्टर महोदय श्री जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन में पदयात्रा का प्रारंभ किया गया जिसका नाम यूनिटी मार्च रखा गया। इस कार्यक्रम में जिले के जिला पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विजय पांडेय जी के अलावा जिले भर के अधिकारी शामिल रहे। इसमें एनसीसी कैडेट ने अपनी अग्रिम भूमिका अदा की। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटरा के एनसीसी कैडेट शुरू से ही सांसद महोदया के साथ पदयात्रा में शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन शिवरीनारायण में हुआ इसमें ग्राम कुटरा के बच्चों का मार्गदर्शन भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्री राजू कश्यप जी के द्वारा किया गया। श्री कश्यप जी ने एनसीसी कैडेट का स्वागत किया और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ाने की प्रेरणा प्रदान की। राजू कश्यप जी ने कहा कि यह हमारे ग्राम कुटरा के लिए गर्व की बात है कि हमारे विद्यालय में एनसीसी की शुरुआत हुई है जिसमें छात्राओं की संख्या काफी अधिक है। इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और आशा करता हूं कि वे गांव का एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। इस प्रकार भाजपा मंडल के अध्यक्ष के द्वारा बच्चों का स्वागत करने से एनसीसी कैडेट बहुत ही ज्यादा प्रभावित हुए, कुमारी कल्पना ने कहा कि जब जनप्रतिनिधियों के द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन इस प्रकार से किया जाता है तो हमें भी आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त होती है। अंकित कुमार ने कहा कि हमारी इस प्रकार के स्वागत करने से हम अभिभूत हैं,और भविष्य में ग्राम और अपने माता पिता का नाम रोशन करेंगे। एनसीसी अधिकारी श्री अनुराग तिवारी जी ने राजू कश्यप जी का आभार व्यक्त किया और कामना की कि यदि जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस प्रकार से बच्चों का मार्गदर्शन किया जाएगा तो बच्चे निश्चित ही आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button