Uncategorized

शिकसा में निरंतर कार्यक्रम आयोजित हो रहा है-डीईओ द्विवेदी

जांजगीर/शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति के मुख्य आतिथ्य में नारी प्रतिभा सम्मान  आयोजित हुआ।सरस्वती वंदना श्रीमती तारा बन्छोर प्रधान पाठक, राजगीत श्रीमती हेमा चन्द्रवंशी प्रधान पाठक,स्वागत गीत श्रीमती किरण शर्मा व्याख्याता ने प्रस्तुत किया।आज नारी हर क्षेत्र में प्रतिभा के दौर में आगे आ रही है।नारी का सम्मान जहाँ हो वहां संस्कार बसता है।शिक्षक कला व साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम प्रशंसनीय है शिकसा द्वारा निरंतर कार्यक्रमों का आयोजन होते रहता है,जिसमें संयोजक सहित सभी पदाधिकारियों की मेहनत तारीफ योग्य है। उक्त उद्गार मुख्य अतिथि की आसंदी से डीईओ द्विवेदी ने व्यक्त की। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती मधु कारकेल जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ जांजगीर ने किया।कार्यक्रम को संस्थापक संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन आस,प्रदेश महासचिव एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ .बोधीराम साहू,प्रदेश संगठन मंत्री राधेश्याम कंवर,कार्यक्रम प्रभारी विजय प्रधान, शक्ति जिलाध्यक्ष राघवेंद्र राठौर, मोहित शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा नारी शक्ति को सम्मानित करते हुए हर्ष का अनुभव हो रहा है।इस दौरान विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नारी शक्तियों को नारी प्रतिभा सम्मान से  सम्मानित किया गया। डॉ.ज्योति किरण, श्रीमती सुनीता चौधरी, श्रीमती दुर्गा पाठक,श्रीमती विंध्यवासिनी पांडेय,श्रीमती सती मरकाम , श्रीमती सावित्री शराफ, श्रीमती शशिकला पाण्डेय, श्रीमती रेखा पात्रे , डॉ.ज्योति सक्सेना
नवाचारी शिक्षिका,सुश्री पुष्पांजलि ठाकुर ,
श्रीमती नैना साहनी,
श्रीमती शकुंतला बंजारे, श्रीमती सरिता गुप्ता,
  प्रियंका सिन्हा सहित शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में प्रस्तुति दी व नारी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button