झारखंड राज्य का विकास भाजपा सरकार में संभव:अमर सुल्तानिया

झारखंड राज्य के जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को विजय बनाने के लिए छग प्रवासी टोली के घाटशिला विधानसभा के प्रभारी श्री अमर सुल्तानिया जी लगातार जनसंपर्क अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान वो मंडल से शक्ति केंद्र तथा बूथ स्तर तक जाकर कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष रूबरू हो रहें है..श्री अमर सुल्तानिया जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की अटल बिहारी बाजपेई जी सरकार ने झारखंड राज्य की जनभावना को ध्यान में रखते हुए राज्य का निर्माण किया था,आज प्रदेश भ्रष्टाचार में डूबी भ्रष्ट नेतृत्व के हाथो मे राज्य की कमान है,रोज नए भ्रष्टाचार के कारनामे उजागर हो रहे रहे है,और मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक जेल की सफर तय कर रहे है,राज्य में भाजपा की सरकार ही विकास को गति देती है जबकि गठबंधन सरकारें उसे बेपटरी कर देती हैँ. इससे राज्य में तरक्की का पहिया थम गया है.
यहां की जनता ने अब मन बना लिया है कि भष्ट्राचार से मुक्ति के लिये इस सरकार को मुक्ति देना होगा..ओर भाजपा के मजबूत हाथों में राज्य की कमान सौंपनी है..घाटशिला विधानसभा के प्रभारी श्री अमर सुल्तानिया ने गालूडीह मंडल,घाटशिला मंडल, मुसाबनी मंडल,जादूगोरा मंडल,धालमुंगड़ मंडल,गोराबंदा मंडल में बैठक कर कार्यकर्ताओं को पूरे उमंग और उत्साह से चुनावी समर में उतरने का आह्वान किया,कार्यकर्ताओ ने भी पूरे उत्साह के साथ राज्य की निरंकुश सरकार को हटाने का संकल्प लिया..इस दौरान विधानसभा के सहप्रभारी हितेश यादव,जिला भाजपा उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह,जिला मंत्री हिमांशु मिश्रा,अजय शाह,अमरदीप शर्मा,तुसार पत्रों,रविंद्रनाथ,विमल कालिंदी,दिलीप पुरन,राहुल पांडेय भाजपा के सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवम बूथ अध्यक्ष सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।