Uncategorized

सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से नवाजे गए डॉ. असद

छत्तीसगढ़ जनजातीय विभाग कोरबा के लिए यह गर्व का अवसर है, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरी कला के प्राचार्य डॉ असद को दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय के अंतर्गत नेक्स्ट नामक संस्था ने सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से नवाजा एवं उनके द्वारा छत्तीसगढ़ कोरबा में किए गए कार्य को सराहा गया l विद्यालय में उपस्थित एनसीसी अधिकारी आकाश पांडेय ने बताया कि विद्यालय में गर्व एवं उल्लास का माहौल है, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरी कला डॉ. असद अहमद के नेतृत्व में विकास के लिए सतत प्रयासरत है यह कोरबा का सौभाग्य है की डॉ. असद जैसे प्रतिभावान प्राचार्य यहां कार्यरत हैं श्री पांडे ने बताया की डॉ असद इससे पहले भी सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जा चुके हैंl

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button