Uncategorized

डॉ.बोधी राम साहू  प्रेरणा सम्मान से सम्मानित

जांजगीर/डॉ.सर्वपल्ली राधा कृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो छत्तीसगढ़ टीम द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन आई.बी.रेस्ट हाउस में सुब्रत प्रधान एस डी एम के मुख्य आतिथ्य,जतिंदर पाल प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुआ।जिसमें डॉ.बोधी राम साहू  को नेपाल पशुपति नाथ से लाए गए रुद्राक्ष माला,शिक्षक प्रेरणा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।ज्ञात हो कि ये इसके अलावा शिक्षा,नवाचार ,उत्कृष्ट मंच संचालन,साहित्य पर अनेकों सम्मानों से विभूषित हो चुके है। इनके सम्मानित होने पर  दिलीप साहू,रमेश सोनी,ओमप्रकाश सोनी, विजय प्रधान,विष्णु अवतार कश्यप,विजय यादव,ललित बरेठ सहित प्रशंसकों ने प्रसन्नता जाहिर की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button