डॉ.बोधी राम साहू समाज रत्न सम्मान से सम्मानित

जांजगीर/राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रदीप नामदेव नगरपालिका अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य,प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष दुबे , डी. बी .वेंचर्स के डायेक्टर धीरेन्द्र बाजपेई ,जयप्रकाश गुप्ता पुलिस नगर निरीक्षक चांपा,कुलवंत सिंह सलूजा जिलाध्यक्ष प्रेस क्लब,डा. जतिंदर पाल प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो टीम छत्तीसगढ़,अमोलक सिंह प्रदेश सलाहकार राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो छत्तीसगढ़ सहित मंचस्थ अतिथियों के कर कमलों से डॉ. बोधी राम साहू को स्मृति चिन्ह,सम्मान पत्र से समाज रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।ज्ञात हो कि इन्हें यह सम्मान समाज सेवा,मानवता,सहयोग भावना तथा सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय और प्रेरणा दायी कार्यों के लिए सादर समर्पित किया गया है।इनके द्वारा पीड़ित,जरूरतमंद और आमजन की सहायता हेतु किए गए प्रयास समाज के लिए मिसाल है।इनके निष्ठा,सेवा,समर्पण और सेवा भावना की हृदय से सराहना करते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया है।ये शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में अनेकानेक उपलब्धि हासिल कर चुके है।इनके उपलब्धि पूर्वक कार्यों पर राज्य,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लगभग 303 से भी अधिक सम्मानों से सम्मानित हो चुके है।इनके सम्मानित होने पर बसंत चतुर्वेदी, डॉ.शिव नारायण देवांगन आस,सत्येंद्र सिंह,विजय प्रधान, जे.सी.साहू ,दिलीप साहू,रामरतन साहू ,केशव साहू सहित प्रसंशको ने प्रसन्नता व्यक्त की है।




