Uncategorized

डॉ.बोधीराम साहू छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान  से सम्मानित

जांजगीर।शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़  द्वारा राष्ट्रीय सम्मान 2025 का आयोजन वृंदावन सिविल लाइन रायपुर में आयोजित हुआ।  जिसमें शिक्षा,साहित्य,समाज सेवा,मंच संचालन में उल्लेखनीय कार्य व  प्रतिभा पर  डॉ.बोधी राम साहू को  छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान 2025 राष्ट्रीय  सम्मान पत्र,स्मृति चिन्ह,दुपट्टा से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में  विलक्षण प्रतिभा,समाज सेवा की भावना,साहित्य सृजन, कला संस्कृति संवर्धन,शिक्षा प्रदेयो,महनीय शोध कार्य,सुदीर्घ हिंदी सेवा, छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति को संवर्धित करने,राष्ट्र परिवार,साहित्य  और समाज के प्रति समर्पण,प्रेरक व्यक्तित्व पर प्रदान किया गया है।ज्ञात हो कि ये इसके अलावा राज्य,राष्ट्रीय,अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लगभग 298 से भी अधिक सम्मानों से विभूषित हो चुके है।इनके सम्मानित होने पर डा. शिवनारायण देवांगन आस,डा.राघवेंद्र राठौर,बसंत चतुर्वेदी,प्रमोद आदित्य,सत्येंद्र सिंह,विजय प्रधान, विजय यादव,जे. सी. साहू,दिलीप साहू, केशव साहू,रामरतन साहू सहित प्रशंसकों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button