मप्र छग संयुक्त राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के उप संयोजक बने डॉ आर के थवाईत

जांजगीर चांपा/मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ संयुक्त राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के संयोजक एडवोकेट राजकुमार दुबे द्वारा दोनों राज्य के पेंशनरों का मूलभूत समस्या जैसे केंद्रीय दर एवं तिथि से महंगाई राहत, राज्य विभाजन की धारा 49(6) की आड़ में सहमति प्रथा समाप्त करने, 70 वर्ष की आयु में 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि करने, पेंशनरों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा, वरिष्ठ नागरिक आयोग का गठन आदि मांगों के लिए मप्र छग संयुक्त राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के उप संयोजक पद पर छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ आर के थवाईत और उप प्रदेशाध्यक्ष अनंत सिन्हा को मनोनीत किया गया है। श्री आर के थवाईत अवनति अनंत सिन्हा के उप संयोजक मनोनयन पर संगठन के प्रदेश सलाहकार आर एस क्षत्रिय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के एस ठाकुर, महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर , उप प्रांताध्यक्ष श्रीमती कविता तिवारी,श्रीमती पुष्पा मिश्रा, इंजीनियर सोहन डहरिया, इंजीनियर बी वी निर्मलकर ,जांजगीर चांपा जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता संतोष राठौर, प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह राठौर,अशोक राठौर, शिवकुमार थवाईत आदि पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।




