रोहदा में शिक्षा गुणवत्ता अभियान बैठक संपन्न

ग्राम पंचायत रोहदा (रोहदी) में आयोजित ग्रामसभा बैठक में सरपंच श्रीमती तेरस भीषम बरेठ , उपसरपंच संजू बरेठ, पंचगण एवं ग्रामीण जनो तथा सचिव लकेश्वर चंद्रा की उपस्थिति में शासकीय नवीन प्राथमिक शाला रोहदी, शासकीय प्राथमिक शाला रोहदा, शासकीय मिडिल स्कूल रोहदा में होने वाला मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025-26 सामाजिक अंकेक्षण हेतु चर्चाकर पंचायत प्रतिनिधियों ग्रामीणजनों को आमंत्रित किया गया। सीएसी उमेश तेंबुलकर द्वारा सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक अंकेक्षण की जानकारी दिया गया। इस अवसर पर रामगोपाल जायसवाल प्रधान पाठक प्रा शा रोहदा, गुलज़ार बरेठ प्रधान पाठक शा न प्रा शाला रोहदी, छबि राठौर शिक्षक मिडिल स्कूल रोहदा, महेश्वर प्रसाद साहू सहा शिक्षक रोहदी, टीम लीडर अहिल्या राठौर शिक्षिका रोहदा, टीम लीडर ईश्वर प्रसाद साहू सहायक शिक्षक भंवरमॉल, टीम लीडर प्रतिनिधि श्याम सिंह कंवर शिक्षक मिडिल स्कूल भवरेली आदि उपस्थित थे। सभी ने मिलकर सामाजिक अंकेक्षण हेतु अधिक से अधिक संख्या में मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आह्वान किया।




