Uncategorized
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला एवं तहसील शाखा के चुनाव कार्यक्रम घोषित, एक से अधिक प्रत्याशी होने पर 15 जनवरी को मतदान होगा

जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला एवं तहसील शाखा के चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है, प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा नियुक्त जिला निर्वाचन अधिकारी यू एस राठिया के अनुसार संघ के सदस्यता सूची का प्रकाशन 9 जनवरी को किया जायेगा उसी दिन दावा आपत्ति का निराकरण कर अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।
10 जनवरी को जिला शाखा जांजगीर चांपा, एवं तहसील शाखा अकलतरा, बलौदा, पामगढ़,नवागढ़ और बम्हनीडीह के अध्यक्ष पद हेतु नामांकन दाखिल किया जायेगा, एक से अधिक प्रत्याशी होने पर 15 जनवरी को मतदान होगा एवं उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किया जायेगा, सभी कार्यक्रम कर्मचारी भवन नहरिया रोड जांजगीर में संपन्न होगा।