तीन दिवसीय क्रियात्मक अनुसंधान प्रशिक्षण हुआ सम्मन्न

विकासखण्ड बम्हनीडीह से चयनित पन्द्रह शिक्षकों का क्रियात्मक अनुसंधान प्रशिक्षण दिनांक 5 जनवरी से 7 जनवरी 2026 तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) जांजगीर मे सम्मन्न हुआ जिसमे क्रियात्मक अनुसंधान Action Research प्रोग्राम के माध्यम से अनुसंधानकर्ता अपने शैक्षणिक विषयों आधारित निर्णयों एवं कार्यो को स्वनिर्देशित करने, सुधारने एवं मूल्यांकित करने के उद्देश्य से समस्याओं का वैज्ञानिक ढंग से अध्ययन करने का प्रयास किया जाता है, विगत शताब्दी के प्रारंभ में महसूस किया गया कि मौलिक व प्रयुत्कात्मक अनुसंधानो से सिध्दांतों का प्रतिपादन करना तथा कार्यप्रणाली के वास्तविक स्वरुप का अध्ययन करना तो संभव है परन्तु व्यवहारिक क्षेत्रों मे दिन प्रतिदिन की समस्याओ के समाधान मे उनका लाभ नही उठा पाते है, शैक्षणिक स्थानीय स्तर की तात्कालिक समस्याओं का वैज्ञानिक ढंग से समाधान खोजने की दृष्टि से यह प्रभावशील है, जिसका उद्देश्य शैक्षणिक समस्याओ का स्वयं अध्ययन करके उनका समाधान प्रस्तुत करना एवं प्राप्त परिणामों का क्रियान्वयन करना व वर्तमान को समझने व सुधारने एवं भविष्य की योजनाएं बनाने की प्रक्रिया के साथ निरपेक्ष न रहकर समस्त परिस्थितियों का एक सक्रिय प्रतिभागी के रुप मे कार्य करना, प्रशिक्षण में सभी शोधकर्ता प्रशिक्षार्थियों को बताया गया की विद्यालय मे शैक्षणिक आंकलन कर किस प्रकार शोध कार्य करना,समस्या का त्वरित समाधान, चरणबद्ध् तरीके से करना होता है, समस्याओ को कथन के रुप में कैसे लिखे, शोध शीर्षक कैसे लिखे, शोधशिर्षक के उद्देश्य, शोधप्रश्न, उपकरण, प्री टेस्ट. प्रोटेस्ट को उदाहरणों के माध्यम से फाईल कैसे तैयार करे के बारे मे विस्तृत जानकारी दिया गया।
शोधकर्ता मार्गदर्शन प्रशिक्षण मे मास्टर ट्रेनर के रुप में एम के जायसवाल, एस पी साहू,प्रतिमा साहू,रमा गोश्वामी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। एवं शोधकर्ता प्रशिक्षार्थियों को बी. पी. साहू प्राचार्य डाइट जांजगीर द्वारा विशेष मार्गदर्शन दिया गया।
तीन दिवसीय क्रियात्मक अनुसंधान प्रशिक्षण मे विकासखंड बम्हनीडीह से डाँ उमेश दुबे,गुलजार बरेठ, फागूलाल राठौर, बेदराम सुर्यवंशी,डोलनारायण राठिया, उपेन्द्र गोश्वामी, नोहर लाल साहू, रोशन देवांगन,दिनेश कुमार देवांगन, डूगेश चंद्रा, गोवर्धन प्रसाद चंद्रा,घनश्याम डडसेना, देवकुमार सुर्यवंशी,राजेश कंवर शिक्षक शामिल हुए।




