Uncategorized

शिवरीनारायण मठ में गद्दी महोत्सव 22 फरवरी को

महानदी के त्रिवेणी संगम तट पर युग युगांतर से विराजित भगवान नर -नारायण की पावन धरा शिवरीनारायण में गद्दी महोत्सव का पावन पर्व माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तदनुसार दिनांक 22 फरवरी दिन गुरुवार को सायंकालीन बेला में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि शिवरीनारायण मठ में वर्ष में दो बार गद्दी महोत्सव मनाने की परंपरा है, यह विजयदशमी अर्थात दशहरा उत्सव के समय आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तथा माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को मनाया जाता है। महोत्सव की तैयारी पूर्ण हो चुकी है, उल्लेखनीय है कि माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर 24 फरवरी को सायंकालीन बेला में चित्रोत्पला गंगा महाआरती का कार्यक्रम भी आयोजित होगा, इसकी तैयारी भी चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button