Uncategorized

हाई स्कूल सुकली में मना शाला प्रवेशोत्सव

जांजगीर।शासकीय हाई स्कूल सुकली में शाला प्रवेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव के मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच  श्रीमती कांति देवी धनराज ,अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमति के. व्ही .कुजूर,विशिष्ट अतिथि  सुरेंद्र धनराज,  भूषण ताम्रकार, मुंशी दर्वेश रहे ।अध्यक्षता कर रही सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल चित्र  पर धूप दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया  कार्यक्रम में बच्चों का तिलक लगाकर व पुस्तक  वितरण कर बच्चों का सम्मान किया गया।  हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 में विद्यालय में  प्रथम स्थान प्राप्त ज्योति खरे ,द्वितीय स्थान  कृति सूर्य बंशी, तृतीय स्थान प्राप्त रेणुका कश्यप को  सरपंच    के कर कमलों से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमति चमेली साहू व्याख्याता ने किया। कक्षा 9वी में प्रथम द्वितीय  तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को भी सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर पढ़ाई की विशेष महत्ता के बारे में बतलाते हुए कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना से विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तके,छात्राओं को साइकिल व छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।सब पढ़े  सब बढ़े इस विचारधारा के साथ सभी मन लगाकर पढ़े और अपने विद्यालय,परिवार,गांव,जिले का नाम रोशन करे।प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के श्रीमती सविता यादव,श्रीमति रेणुका कश्यप, श्रीमती दीप्ति तिवारी, शीला अनंत,सुलेखा आजाद सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।इसके पश्चात शाला विकास प्रबंधन समिति की आवश्यक बैठक भी रख कर आवश्यक चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button