“हिंदी” हमारी आत्मा की आवाज़, संस्कृति का अभिमान

नवागढ़।पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, नवागढ़ में आज हिंदी दिवस हिन्दी विभाग द्वारा बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के संचालक श्री विनोद अग्रवाल, प्राचार्य डॉ राजेश शर्मा, उप प्राचार्य सुश्री नेहा मिश्रा एवं आई क्यू ए सी प्रभारी श्री तेरस राम दिनकर उपस्थित थे। प्राचार्य महोदय जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और सभ्यता की आत्मा है। हिंदी के प्रचार-प्रसार और प्रयोग से हमारी पहचान मजबूत होती है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा काव्य पाठ, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने हिंदी भाषा की महत्ता और उसके संवर्धन पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन श्री विमल मधुकर जी के द्वारा किया गया तथा निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन कर विजेताओं की घोषणा की। विजयी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिनमें वाचन प्रतियोगिता में मानसी प्रथम, आरती कुर्रे द्वितीय व राजेन्द्र तृतीय स्थान प्राप्त किए। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियंशा प्रथम तथा निबन्ध लेखन में चेतन प्रथम, अमीषा द्वितीय व दिनेश तृतीय स्थान प्राप्त किए।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और यह संकल्प लिया गया कि हिंदी के प्रयोग और संरक्षण की दिशा में सभी विद्यार्थी निरंतर प्रयास करेंगे।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकगण सुश्री यशोदा शांते (विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग),श्रीमती प्रीति देवांगन, सुश्री मालती बंजारे, श्रीमती लक्ष्मीन, सुश्री कविता, श्री अनुभव साहू, श्री अखेंद्र जांगड़े, श्री आलोक चंद्रा, श्री दीपक चंद्रा, श्री जोहित कश्यप, श्री शिवरात्रि साहू, श्री आरथो , श्री कमल प्रसाद, सुश्री रजनी साहू एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाया।




