महिला पतंजलि द्वारा सम्मान समारोह 8 को

जांजगीर। महिला पतंजलि समिति जांजगीर चांपा के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 8 मार्च 2025 दिन शनिवार को दोपहर 3 बजे से शारदा मंदिर परिसर जांजगीर में आयोजित है। समिति के जिला महामंत्री श्रीमति चमेली साहू ने बताया कि जिला महिला प्रभारी व पार्षद श्रीमति मनीषा गोपाल के संयोजकत्व में पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की तैयारी कर ली गई है। कार्यक्रम के मुख्य
अतिथि श्रीमति रेखा गढ़वाल अध्यक्ष नगरपालिका परिषद् जांजगीर नैला,
अध्यक्षता सुश्री जया मिश्रा राज्य महिला प्रभारी महिला पतंजलि समिति विशिष्ट अतिथि श्रीमति निर्मला सिंह पार्षद वार्ड न 8,
श्रीमति प्रीति यादव पार्षद वार्ड न 16,
श्रीमति खुशबू राठौर पार्षद,श्रीमति नंदनी राजवाड़े पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,
श्रीमति नीलू पांडे पूर्व जिला पंचायत सदस्य,
श्रीमति अनुराधा शुक्ला बाल कल्याण समिति सदस्य,
श्रीमति ऋषि कांता राठौर बी. आर. सी. सी.,श्रीमति मिथलेश यादव पूर्व पार्षद,श्रीमति सुनीता यादव पार्षद,
सुश्री लक्ष्मी करियारे लोकगायिका ,कवयित्री,श्रीमति तान्या पाण्डेय महिला उत्पीड़न समिति सदस्य,श्रीमति सुषमा पाण्डेय विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,श्रीमति संतोषी वैष्णव,श्रीमति अंजू दिवान,श्रीमति पुष्पांजलि सोनी रहेंगे ।कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं का सम्मान किया जावेगा।