Uncategorized

कर्मा जयंती एवं सम्मान समारोह 25 मार्च को

जांजगीर।तहसील साहू संघ जांजगीर द्वारा तहसील स्तरीय कर्मा जयंती व सम्मान समारोह का आयोजन 25 मार्च 2025 दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजे से भक्त माता कर्मा सामुदायिक भवन जांजगीर में आयोजित है। डॉ.बोधीराम साहू जिला संयोजक साहित्य प्रकोष्ठ साहू संघ ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालेश्वर साहू जिलाध्यक्ष जिला साहू संघ एवं जैजैपुर विधायक,अध्यक्षता संजय साहू तहसील अध्यक्ष साहू  संघ जांजगीर,अति विशिष्ट अतिथि अशोक साहू कार्यकारी जिलाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि बोधराम साहू,लक्ष्मी साहू जिला महासचिव,हेमंत साहू जिला कोषाध्यक्ष,जे.सी.साहू  केंद्र अध्यक्ष जांजगीर,बंशीलाल साहू केंद्र अध्यक्ष पिसौद ,इतवार साय केंद्र अध्यक्ष भडेसर  होंगे।जिसमें माता कर्मा  की जयंती भव्य रूप से मनाया जायेगा।साथ ही जांजगीर तहसील अंतर्गत  साहू समाज के नवनिर्वाचित पंच,सरपंच,जनपद सदस्य,जिला पंचायत सदस्य का सम्मान किया जावेगा। कार्यक्रम में अधिकाधिक रूप से उपस्थित होने का आग्रह दुलेसर साहू,श्रीमति राधा साहू तहसील उपाध्यक्ष,दिगम्बर साहू कोषाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button