Uncategorized

भक्ति और श्रद्धा से गुंजा खो-खो तालाब क्षेत्र

पं.पवन चतुर्वेदी खोखरा वासी ने सुनाई भगवान के विभिन्न अवतारों की कथा

रायपुर (कुशालपुर) आदर्श नगर स्थित खो-खो तालाब क्षेत्र में आज भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
प्रसिद्ध कथा वाचक पं. पवन चतुर्वेदी (खोखरा वाले) ने यहां पर भगवान विष्णु के बामन अवतार, नृसिंह अवतार, श्रीराम अवतार तथा श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य कथा का भावपूर्ण वर्णन किया।

कथा का आयोजन सुभद्रा विजय के निवास स्थान पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु,पार्षद,महिला मंडल और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कथा के दौरान भक्ति गीतों और शंख ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया।

पं.पवन चतुर्वेदी ने कहा कि भगवान के प्रत्येक अवतार का उद्देश्य धर्म की रक्षा और अधर्म का नाश करना है। उन्होंने कहा कि जब-जब संसार में पाप बढ़ता है, तब-तब ईश्वर अपने भक्तों की रक्षा हेतु अवतार धारण करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को आध्यात्मिक अनुभूति से भरपूर बताया और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button