जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता के लिए कु.उमा पटेल का हुआ चयन:

छत्तीसगढ़ राज्य के गठन को 25 साल पूर्ण होने के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के समस्त स्कूलों में रजत जयंती का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज विकासखंड स्तर पर विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे संकुल स्तर में चयनित प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।इस विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में संकुल केंद्र कुटरा का प्रतिनिधित्व कु.उमा पटेल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुथुर के द्वारा किया गया। जिसमें वे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए है। कु. उमा के इस उपलब्धि से कुटरा संकुल के समस्त स्कूलों में हर्षोल्लास का माहौल है। श्री संदीप श्रीवास्तव संकुल प्रभारी एवं प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटरा, संकुल समन्वयक श्री देवेंद्र साहू, प्रधानपाठक श्रीमती त्रिवेणी राठोर एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कु.उमा पटेल को जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दिया है। कु. उमा के इस उपलब्धि पर ग्राम कुथुर के सरपंच श्री मोहन जाहिरे एवम शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री राजाराम सिहानी ने उन्हें शुभकामनाएं दिया है। विद्यालय के नवाचारी विज्ञान शिक्षक श्री भूपेन्द्र जांगड़े ने बताया कि यह पहला अवसर है जब इस क्षेत्र के किसी बच्चे ने विज्ञान संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिला स्तर पर स्थान बनाया है। निश्चित ही यह हम सबके लिए गौरव की बात है। इससे हमारे इस कुटरा क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। एक शिक्षक की असली सफलता उसके बच्चों के प्रदर्शन एवं सफलता पर निहित होती है आज इसका अनुभव कर रहा हूँ। जिला स्तर के प्रतियोगिता के लिए उमा को अग्रिम शुभकामनाएं।




