छग के महामंडलेश्वर महंत रामसुन्दर दास जी आध्यात्मिक यात्रा पर शांतिकुंज पहुंचे

हरिद्वार ४ मार्च। छत्तीसगढ़ के दूधाधारी मठ के महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुन्दर दास जी अपनी तीन दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा के लिए देवभूमि उत्तराखण्ड के हरिद्वार स्थित गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचे। यहाँ महंत जी का छत्तीसगढ़ के भाइयों ने स्वागत किया।
प्रसिद्ध हरकी पौड़ी में गंगा मैया की आरती कर मानव मात्र की सुख समृद्धि हेतु प्रार्थना की। गंगा सभा हरिद्वार अध्यक्ष श्री नितीन गौतम, सचिव श्री उज्ज्वल पंडित, अवधेश कौशिक ने तीर्थ की गरिमा चादर आदि भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महंत रामसुन्दर दास जी ने कहा कि गायत्री तीर्थ शांतिकुंज का वातावरण बहुत ही मनोरम है। मैंने युगऋषि पूज्य आचार्य श्री की पावन समाधि के निकट विशेष ऊर्जा को अनुभव किया। पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न अभियान प्रशंसनीय है।
महंत जी देवसंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या से भेंट की और गौ, गंगा, गीता पर अपने-अपने विचार साझा की। इस दौरान महंत जी को युवा आइकान गायत्री महामंत्र लिखित चादर आदि भेंटकर सम्मानित किया। वहीं महंत जी ने भी युवा आइकान को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया।
महंत जी ने प्रकृति के मनोरम दृश्यों से भरपूर देसंविवि स्थित एशिया के प्रथम बाल्टिक सेंटर का अवलोकन किया, तो वहीं प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में सभी की सुख समृद्धि हेतु प्रार्थना की। उधर ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि जी भेंट की। समाज के प्रतिष्ठित संतद्वय ने विभिन्न विषयों पर अपने अपने विचार साझा किया। महंत रामसुन्दर दास जी प्रसिद्ध गंगा आरती में भाग लिया।




