Uncategorized
महिला पतंजलि ग्रुप ने जाजवल्य महोत्सव में बिखेरी छटा

जांजगीर/जिला महिला पतंजलि योग समिति जांजगीर ने जिला महिला प्रभारी श्रीमती मनीषा गोपाल के मार्गदर्शन व जिला महामंत्री श्रीमती चमेली साहू ,शारदा साहू के सफल नेतृत्व में जाजवल्य लोक महोत्सव 2026 में मनमोहक योग डांस कर सभी का मन मोह लिया।आकर्षक प्रस्तुति पर खूब तालियां बटोरी ।मनमोहक प्रस्तुति परमोमेंटो,प्रशस्ति पत्र,2100 रुपए सम्मान राशि के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्य लता मिरि,कलेक्टर जन्मेजय महोबे, एस.पी.,सीईओ जिला पंचायत गोकुल रावते सहित अतिथियों के कर कमलों से सम्मानित हुए । मनभावन कार्यक्रम में महिला पतंजलि योग समिति के श्रीमती चंद्र किरण सोनी,श्रीमती ममता यादव,श्रीमती पूजा गुप्ता,श्रीमती नम्रता तिवारी,श्रीमती विभा उपाध्याय सहित टीम ने योग डांस किया।




