पेंशनरों को दीपावली पूर्व 5प्रतिशत महंगाई भत्ता भुगतान करने एवं 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्य सचिव को सौंपा गया

जांजगीर बिलासपुर।छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर के थवाईत की अगुवाई में पेंशनरों का प्रतिनिधि मंडल द्वारा विगत 08 अक्टूबर को रायपुर मंत्रालय जाकर प्रदेश के मुख्य सचिव को प्रदेश के पेंशनरों को लंबित दो प्रतिशत एवं सितंबर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित 03 प्रतिशत सहित 05 प्रतिशत का डी आर ,मंहगाई भत्ता का भुगतान दीपावली पूर्व भुगतान करने की मांग सहित 08 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया है।
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि 01जुलाई 25 से प्रदेश के अधिकारी और कर्मचारियों को 02 प्रतिशत का मंहगाई भत्ता का भुगतान कर दिया गया, लेकिन अभी तक प्रदेश के पेंशनरों को इस दो प्रतिशत का डी आर अभी तक नहीं दिया जा रहा है, पूर्व में परम्परा रही है कि प्रदेश के कर्मचारियों के साथ साथ पेंशनरों को भी महंगाई भत्ता का आदेश एक ही आदेश में जारी होता रहा है लेकिन कुछ वर्षों से कर्मचारी और पेंशनरों का डी ए का आदेश अलग अलग जारी होता है। अभी 01 सितंबर से केंद्रीय कर्मचारियों को 03 प्रतिशत मंहगाई भत्ता और दिया गया है,। वर्तमान में पेंशनर को पांच प्रतिशत डी ए कम।मिल रहा है । प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ ने लंबित 05 प्रतिशत डी ए कैंटर की तिथि से दीपावली पूर्व भुगतान करने।की मांग किया है। अन्य प्रमुख मांगों में राज्य पुनर्गठन आयोग की 49(6) विलोपित करने,सेवानिवृत्त पर 300दिनों का अवकाश नगदीकरण का लाभ देने,पेंशनरों को प्रतिमाह 3000रुपए मेडिकल भत्ता या कैशलैस चिकित्सा सुविधा देने,राज्य पेंशनर कल्याण मंडल पुनर्गठित करने,प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ को पेंशनर्स की समस्याओं के लिए शासन से पत्राचार की अनुमति देने,राजधानी रायपुर और सभी जिला मुख्यालयों में पेंशनर संघ के कार्य संचालन हेतु राज्य, जिला और तहसील मुख्यालयों में निर्मित सियान सदन या बापू की कुटिया को आबंटित किया जाना,और प्रदेश के सभी पेंशनरों को 02 वर्ष में एक बार निःशुल्क तीर्थ यात्रा की सुविधा दिए जाना शामिल है।
छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विगत दिनों मंत्रालय रायपुर में प्रदेश के नव पदस्थ प्रमुख सचिव श्री विकास शील से मिलने संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर के थवाईत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल मंत्रालय रायपुर गए थे । उनके साथ कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष के एस ठाकुर, प्रदेश महामंत्री ओ पी शर्मा, सुंदर सिंह ठाकुर एवं अशोक राठौर प्रांतीय सचिव उपस्थित रहे।




