Uncategorized

मितानिन जिला – विकासखण्ड समन्वयक के कार्यों का मासिक समीक्षा

मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता

जांजगीर।कलेक्टर आकाश छिकारा के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला स्वास्थ्य समिति जांजगीर-चाम्पा के सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों का जनहित में जानकारी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम छोर तक आम नागरिकों को मितानिन अमला द्वारा पहुंचाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वाति वंदना सिसोदिया ने कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सभाकक्ष जांजगीर-चाम्पा में 14 मार्च को मितानिन कार्यक्रम के बैठक में जिला समन्वयक, विकासखण्ड समन्वयक को स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय कार्यक्रमों को जन-जन तक समय पर पहुंचाये जाने के लिये प्रशंसा करते हुए टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, मलेरिया, कुष्ठ, टी.बी., सिकल सेल, एनिमिया, एड्स, अंधत्व, महामारी नियंत्रण महिला हिंसा, सड़क दुर्घटना, आयुष्मान कार्ड, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर देखभाल के साथ राष्ट्रीय कार्यक्रमों से आम जनता को लाभान्वित समय पर किये जाने के लिये तथा *आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिये अपील की।*   
जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय कार्यक्रमों से अंतिम छोर के आम नागरिकों को लाभान्वित करते हुए मॉनिटरिंग, रिपोर्टिंग की प्रगति प्रतिवेदन समय पर जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने की बात कही।
            जिला समन्वयक मितानिन कार्यक्रम श्रीमती पुनीता वर्मा, विकासखण्ड समन्वयक मितानिन कार्यक्रम श्री माखनलाल आर्ले, श्री संतोष लहरे, श्रीमती संगीता रात्रे, श्रीमती धनकुमारी हंस, श्रीमती गायत्री साहू, श्री सुखसागर खरे, श्रीमती सावित्री कश्यप, श्रीमती सुमित्रा टण्डन, श्रीमती ममता सूर्यवंशी, श्रीमती प्रेमलता देवांगन, श्रीमती निर्मला सराफ, श्रीमती सरोजनी रात्रे आदि बैठक में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button