अखिल भारतीय राज्य सरकारी पैंशनर्स फैडरेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन -कुरूक्षेत्र हरियाणा मे सम्पन्न,

आर.के.थवाईत चुने गये राष्ट्रीय सचिव
सुरेंद्र चौधरी अध्यक्ष, वजीर सिंह (हरियाणा) महासचिव, अरुणा घोष (पश्चिम बंगाल) वित्त सचिव
जांजगीर चांपा/ रायगढ़ देवेंद्र कुमार पटेल प्रदेश महामंत्री छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया किअखिल भारतीय राज्य सरकारी पैंशनर्स फैडरेशन का 2 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन कुरुक्षेत्र केसैनी समाज धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय अधिवेशन में 400 प्रतिनिधि 100 आब्जर्वर शामिल हुए । अधिवेशन के दूसरे दिन महासचिव द्वारा सांगठनिक प्रतिवेदन तथा कोषाध्यक्ष ने वित्त रिपोर्ट प्रस्तुत किए । राष्ट्रीय महामंत्रीऔर कोषाध्यक्ष के प्रतिवेदन पर 23 प्रतिनिधियों ने बहस में हिस्सा लिया। दोनों प्रतिवेदन को सर्वसम्मति से पास किया गया।
कुरुक्षेत्र में आयोजित इस द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन मे छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रान्ताध्यक्ष आर.के.थवाईत के नेतृत्व मे सर्व श्री आर एस छत्री प्रदेश सलाहकार जांजगीर, अरुण कुमार वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष रायगढ़ , श्री सुंदर सिंह ठाकुर प्रदेश महामंत्री बिलासपुर, देवेंद्र कुमार पटेल प्रदेश महामंत्री रायगढ, सोहन डहरिया प्रदेश संयोजक अभियंता प्रकोष्ठ जांजगीर, अशोक राठौर प्रदेश सचिव जांजगीर ,डी के शर्मा प्रदेश संगठन सचिव, पी आर कौशिक संभागीय संयोजक बिलासपुर, डी आर श्रीवास संभागीय सचिव बिलासपुर, महेश कुमार साव नगर अध्यक्ष बिलासपुर,आर आर यादव बिलासपुर, पी आर सोनी बिलासपुर, मदन सिंह उपाध्यक्ष रायगढ,टीकाराम पटेल रायगढ़,
अनंत सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष अंबिकापुर शामिल हुए।
अधिवेशन में आगामी 3 वर्षों के लिए सर्व सम्मति से राष्ट्रीय सांगठनिक कमेटी का गठन किया गया जिसमें सुरेंद्र चौधरी अध्यक्ष (बिहार) वजीर सिंह महासचिव (हरियाणा), अरुणा घोष वित्त सचिव (पश्चिम बंगाल) निर्मल दास,(उड़ीसा) ,बी.कृष्णमूर्ति(तमिलनाडु) डी वेंकटेशवारलून(आंध्र प्रदेश) को सहायक महासचिव, एन चंद्रशेखर रेड्डी, जय धरण, सालिक मौलिकार, एसपी सिंह, रामधर शर्मा, देविया मथा पट्टी, पला काजा, राजकुमार दुबे,अनंत सिन्हा , करम सिंह धनौवा, को उपाध्यक्ष,गुरु सिद्धा , सुरजीत दास, बुद्धा जी सरकर, मंजीत सैनी , कल्यानम नागेश्वर राव, रामेश्वर सिंह, हरभजन सिंह खुन्नगर, सतीश कुमार राणा, आर.के. थवाइत, प्रभु दास, को सचिव निर्वाचित घोषित किया गया,नव निर्वाचित केंद्रीय कमेटी को अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुभाष लांबा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
अधिवेशन के समापन अवसर पर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने बोलते हुए कहा कि पेंशनर्स की मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेंगा। इसके साथ ही सभी मांगों को लेकर देशभर में जिला मुख्यालयो पर आयोजित होने वाले प्रदर्शन में भी भाग लेंगे ।
आंदोलन के दूसरे चरण में 21 अप्रैल को मांग दिवस के रूप में देशभर में सभी जिलों व राज्यों की राजधानीयो पर विशाल प्रदर्शन
करेंगे।




