Uncategorized

शिकसा में प्रतिभा की कमी नहीं _कुमोदिनी द्विवेदी

जांजगीर।शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा आया सावन झूम के
हरेली उत्सव
कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति श्रीमति कुमोदिनी द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य में हुआ।उत्सव को संबोधित करते हुए डीईओ ने कहा हरेली त्यौहार में इस तरह का उत्सव का आयोजन किया जाना सराहनीय कार्य है, शिकसा में प्रतिभा की कमी नहीं है यहां एक से बढ़कर एक कवि साहित्यकार अनुभवी शिक्षक है जिनसे जुड़कर अपनापन लगता है,और इन सब को जोड़ने वाले संस्थापक संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन आस है उनकी मेहनत यहां देखने को मिलती है।सरस्वती वंदना
प्रमोद आदित्य सेवा निवृत्त प्राचार्य,
राजगीत श्रीमति मधु कारके ने प्रस्तुत किया।कार्यक्रम को संस्थापक संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन आस, प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल,प्रदेश महासचिव व कार्यक्रम के संयोजक डॉ.बोधी राम साहू,कार्यक्रम प्रभारी विजय प्रधान ने संबोधित करते हुए कहा किसानों का प्रथम त्यौहार जिसमें गेड़ी का विशेष महत्व है ,सावन की रिमझिम फुहार पर एक से बढ़कर एक हमारे शिक्षक साथी प्रस्तुति दे रहे है जो मन को आनंदित करता है। हमारा अकादमी प्रतिभा को सामने लाने का कार्य कर रहा है।कार्यक्रम में रामकुमार पटेल व्याख्याता ,
हेमा चन्द्रवंशी प्रधान पाठक, श्रीमति रेखा पात्रे ,रीता राज सिदार ,
चन्द्र कुमार चन्द्रा , रामलाल कोसले ,
श्रीमती सुखमती चौहान ,देवनारायण राज, दिनेश कुमार दुबे
श्रीमती शशिकला पाण्डेय,
ओ.पी.कौशिक रतनपुरिहा,
श्रीमती विंध्यवासिनी पांडेय ,सारिका बनसोडे सोनी, मोहित कुमार शर्मा ,श्रीमती चन्द्रकला शर्मा, हरमन कुमार बघेल, सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने अपनी प्रस्तुति दी।कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम कंवर प्रदेश संगठन मंत्री व आभार मोहित शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button