छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ का सदस्यता अभियान जारी

जांजगीर चांपा
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ जांजगीर चांपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत दिनांक 9. 7. 2025 को जांजगीर जिला इकाई अध्यक्ष / प्रांतीय प्रवक्ता संतोष राठौर के नेतृत्व में के सी राठौर जिला सचिव एवं डी एन देवांगन जिला कोषाध्यक्ष के द्वारा जांजगीर नगर में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संघ की सदस्यता ग्रहण करने के अनुरोध के फलस्वरूप सेवा निवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश सम्माननीय श्री डॉक्टर लाल कटकवार , सेवा निवृत जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी के आदित्य , सेवा निवृत उप निरीक्षक श्री मोहन लाल राठौर , सेवानिवृत प्रधान आरक्षक श्री जयचंद सिंह राठौर, एवं सेवा निवृत मुख्य लिपिक सिंचाई विभाग श्री आत्माराम खूंटे ने छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ का आजीवन सदस्यता ग्रहण किए।। नए सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी सम्माननीय पेंशनर साथियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आर के थवाईत, प्रांतीय सलाहकार इंजी. आर एस क्षत्रिय,सहित प्रांतीय पदाधिकारी इंजी. सोहन डहरिया, इंजी. बी पी निर्मलकर, देवीप्रसाद राठौर, सुरेंद्र सिंह राठौर, श्रीमती कविता तिवारी ,जिला कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रहास कछवाहा एवं संघ के तमाम पदाधिकारियों एवं साथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जिला इकाई अध्यक्ष / प्रांतीय प्रवक्ता संतोष राठौर ने कहा कि आज उक्त सम्माननीय साथियों के द्वारा संघ की सदस्यता ग्रहण करने से जांजगीर जिले में ही नहीं अपितु पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ की प्रतिष्ठा एवं ताकत और भी बढ़ी है। छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ प्रदेश के सभी संवर्ग के अधिकारी कर्मचारी पेंशनरों का राज्य स्तरीय संगठन है इसका पंजीयन क्रमांक 5969 है और वर्ष 2016 से पंजीकृत है।सभी पेंशनर साथियों से इस संगठन का सदस्य बनने की अपील भी किया गया है।




