Uncategorized

शिकसा विराट कवि सम्मेलन में  कवियों ने शमां बांधा


   
जांजगीर।शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में  विराट कवि सम्मेलन का आयोजन संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन, कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान की उपस्थिति व टीकाराम सारथी”हसमुख” प्राचार्य चुरतेली व सलाहकार के अध्यक्षता में हुआ।
     कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना पूर्णिमा तिवारी  बिलासपुर व राजगीत ऋंतभरा कश्यप  कोसमंदा ने प्रस्तुत कर किया।
           सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा लीप वर्ष के 29 फरवरी को यादगार बनाने के लिये विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया है हमारे बहुत से शिक्षक साथी साहित्यकार है उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना शिकसा का मुख्य उद्देश्य है।
प्रदेश महासचिव बोधीराम साहू ने कहा अकादमी  के इस  आयोजन में  विविध विधा के कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी है,साहित्यकार समाज को आइना दिखाने का काम करता है,अपनी लेखनी से वास्तविकता को इंगित करता है। इसी कड़ी मे कोषाध्यक्ष महेत्तर लाल देवांगन, उपाध्यक्ष प्रीतिचंद्र मल्लिका,कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने भी अपने उदबोधन में शिकसा के कार्य पर प्रकाश डालते हुए कहा शिकसा छत्तीसगढ के साथ अन्य राज्य में भी अपना पहचान बना रहा है।
         कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे टीकाराम सारथी”हसमुख” ने कहा कि शिकसा अपने निरंतर कार्यक्रम के लिये शिक्षकों के बीच नया पहचान बना लिया है। उसके पश्चात कविता का दौर चला  जिसमे दिनेश कुमार दुबे तखतपुर , रामकुमार पटेल
मचखंडा बिलासपुर, प्रकाश चन्द्र चेलक  रायपुर, रामलाल कोसले  बछौद, बुधनी अजय  बिलाईगढ़, प्रतिभा त्रिपाठी  बालोद, ममता राजपूत”हीर” डोगरगांव कांकेर, राजीव लोचन कश्यप सेमरिया, अश्वनी कुमार उइके  सुल्ताननार , मोहित कुमार शर्मा  पाटन , हरमन कुमार बघेल  आरंग, ओ.पी.कौशिक “रतनपुरिहा”  पेंडरा, भारत माता खटकर बिलाईगढ़, शिवकुमार अंगारे  बालोद, देवप्रसाद पात्रे  मुंगेली, लक्ष्मीनारायण क्षत्री  सक्ती, संध्या पाठक  भिलाई , संध्या मौर्य सहायक ज्ञानपुर,   पुष्पांजलि ठाकुर  पटौद कांकेर, लोकनाथ ताण्डेय  बिलाईगढ़, तारा बन्छोर भिलाई , पुष्पलता भार्गव  ‘सुनंदा’ महासमुंद, हेमन्त कुमार साहू  सारंगढ़ , चैतनारायण साहू  सारंगढ़, पवित्रा गुप्ता  रायगढ़ आदि ने  कविता प्रस्तुत किया।
                  कार्यक्रम का  संचालन राधेश्याम कवंर   संगठन मंत्री तथा आभार प्रदर्शन प्रदेश संयोजक ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button