Uncategorized

संगठन के वार्षिक कैलेंडर का हुआ विमोचन

चांपा- छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के वार्षिक कैलेंडर 2023-24 का विधिवत विमोचन श्रीमान एम डी दीवान जी विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह के कर कमरों से संपन्न हुआ।

संगठन के जिलाध्यक्ष धन्य कुमार पांडेय ने सर्वप्रथम अपने पदाधिकारियों के साथ पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रविंद्र द्विवेदी जी ने प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर प्रभु श्री राम जी के विषय में प्रकाश डालते हुए संक्षिप्त स्मरण व्यक्त किया।

अपने कर कमलों से संगठन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन करते हुए दीवान जी ने हर्ष व्यक्त किया तथा शिक्षा, शिक्षक, छात्र एवं राष्ट्रहित में सदैव अग्रणी रहने वाले गौरवशाली संगठन छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के उत्तरोत्तर प्रगति की शुभकामनाएंँ एवं बधाई प्रेषित की। सभी ने वरिष्ठ प्रधान पाठिका अपरा दीवान जी के साथ पावन अवसर पर प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना करते हुए सामूहिक रूप से श्री राम भजन गायन किया तथा उन्होंने सभी को मिष्ठान वितरण किया।

संगठन के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम पश्चात बाइक रैली के माध्यम से श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम स्थल परशुराम चौक में पहुंँचकर सभी ने प्रभु श्री राम के समक्ष समूह फोटो खिंचाते हुए सौभाग्य प्राप्त किया।

उक्त अवसर पर धन्य कुमार पांडेय जिलाध्यक्ष,अपरा दीवान वरिष्ठ प्रधान पाठिका, राजेंद्र जायसवाल जिला उपाध्यक्ष, भुवनेश्वर देवांगन संगठन मंत्री, रविंद्र द्विवेदी वरिष्ठ पदाधिकारी नगर एवं साहित्यकार, विजय थवाईत जिला सचिव, नारायण प्रसाद सूर्यवंशी कोषाध्यक्ष, प्रदीप श्रीवास जिलापदाधिकारी, चुन्नी सिंह मरकाम, दिलीप कुमार पांडेय, जय तिवारी, लक्ष्मी नारायण तिवारी, सुभाष जांगड़े उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button