सुकली में पालक शिक्षक मीटिंग का हुआ आयोजन

जांजगीर।जिला प्रशासन के निर्देशानुसार पालक अध्यापक मीटिंग शासकीय हाईस्कूल सुकली में आयोजित हुआ।जिसमे प्राथमिक,पूर्व माध्यमिक,हाईस्कूल में अध्ययनरत बच्चो के पालकों के साथ मीटिंग आयोजित हुआ।जिसमे अभिभावकों को उनके बच्चो में कमजोरी,शाला नहीं आने की समस्या,गृह कार्य को बच्चो से करवाने,उनके तिमाही,छिमाही,वार्षिक परीक्षा फल रिपोर्ट कार्ड की जानकारी रखना। घर में पढ़ाई का कोना,आज क्या सीखा,बोलेगा बचपन,परीक्षा पे चर्चा,आयुष्मान कार्ड , जाति प्रमाण पत्र संबंधी विभिन्न विषयों पर सजगता हेतु जानकारी दी गई।पालकों से भी सुझाव व विचार आमंत्रित किए गए।बैठक का संचालन बोधी राम साहू प्रधान पाठक ने किया।इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच भोजराम करियारे,तुलाराम कश्यप प्रधान पाठक,श्रीमति सविता यादव,शीला अनंत,रेणुका कश्यप, धर्मीन गढ़वाल,सुलेखा आजाद सहित अधिसंख्य शिक्षक व पालक मीटिंग में हिस्सा लिए।




