Uncategorized

राज्य उत्कृष्ट शिक्षा पुरस्कार 2024 से नवाजे गए भौतिक विज्ञान की व्याख्याता श्री महावीर

  शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट व विश्वसनीय कार्य हेतु  यह सम्मान दिया गया इस कार्यक्रम में शिक्षा  मंडल के भौतिक विज्ञान विषय के सहसंयोजक डॉक्टर भूपेंद्रधर दीवान जी उपस्थित रहे । यह पुरस्कार ब्राइट इंडिया  के द्वारा वर्ष 2024 के अंतर्गत राज्य उत्कृष्ट शिक्षा पुरस्कार से पंडित राम सरकार पांडेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की व्याख्याता श्री महावीर विजर्सन जी का सम्मान किया गया। यह सम्मान जिला प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर के सभागार में दिया गया। गौरतलब है कि शिक्षा जगत में राज्य स्तर पर भौतिक विज्ञान के अनेक शिक्षकों के द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संपादित की जा रही हैं इसी चरण में कई ऐसे भी शिक्षक हैं जिन्होंने भौतिक विज्ञान को आगे ले जाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन्हीं  में जिले के व्याख्याता श्री महावीर विजर्सन जी का भी नाम शुमार है। श्री महावीर जी ने बच्चों तक भौतिक विज्ञान को आसानी से पहुंचने में अनेक प्रकार के कार्यक्रम संचालित किए हैं जिसमें सर्व प्रमुख रूप से भौतिक संबंधी मॉडलों का  विकास, भौतिक विज्ञान के कई सिद्धांतों का सरलीकरण एवं अपनी भाषा में लेखन का विकास करना, राष्ट्रीय स्तर पर भौतिक संबंधी सिद्धांतों का प्रतिपादन करना प्रमुख रहा है। इसके अलावा भौतिक संबंधी ऐसे भी कार्य शामिल रहे हैं जिससे छत्तीसगढ़ राज्य की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर हुई है। श्री महावीर जी के सम्मानित होने पर शिक्षा जगत में हर्ष की लहर है विद्यालय के प्राचार्य श्री संदीप श्रीवास्तव जी का कहना है महावीर जी को मिला सम्मान उनकी मेहनत और निष्ठा को स्वत ही दर्शाने वाला एक सम्मान है। विद्यालय के  राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता अनुराग तिवारी जी ने भी महावीर विजर्सन जी के भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रशंसा की है। विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता श्री लोकपाल सिंह, श्री मकरम कमलाकर, श्री उमेश चौबे, श्री अवधेश शर्मा, श्रीमती काजल कहरा श्रीमती चंद्रावती रात्रे, ग्राम के सरपंच श्री छतराम कश्यप, ग्राम के पंच श्री विक्रम कुमार सहित अनेक लोगों ने उनके भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में सम्मानित होने पर हर्ष प्रकट की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button